दुनिया

इंडिया के बाद अब चांद पर जापान की चढ़ाई! SLIM मून मिशन को किया लॉन्च

Japan Moon Mission: खराब मौसम के कारण पिछले महीने एक सप्ताह में तीन बार रुकने के बाद जापान ने गुरुवार सुबह राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने लैंडर को ले जाने वाला एच-आईआईए रॉकेट लॉन्च कर दिया है. अब जापान भी मून पर जाने की ठानी है. जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने कहा कि रॉकेट को योजना के अनुसार तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया है. रॉकेट JAXA के स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (SLIM) अगले साल की शुरुआत में चांद पर लैंड कर सकता है. जानकारी के मुताबिक, इसे चांद पर सुरक्षित लैंड करने में करीब 4 से 6 महीने का वक्त लग सकता है.

लॉन्च के 47 बाद रॉकेट से अलग किया गया SLIM

लॉन्च के 47 मिनट बाद एसएलआईएम अंतरिक्ष यान को रॉकेट से अलग कर दिया गया, जहां यह अगले कुछ दिनों में गतिविधियां करेगा, जैसे चंद्रयान -3 ने अपने प्रारंभिक चरण में किया था. यह जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) द्वारा किया जा रहा पहला चंद्रमा-लैंडिंग प्रयास है. इस साल मई में एक निजी जापानी कंपनी ने भी कोशिश की थी, लेकिन मिशन फेल हो गया था. JAXA मिशन को मुस्तैदी से कंट्रोल कर रहा है.

यह भी पढ़ें: India vs Bharat Controversy: ‘इंडिया’ या ‘भारत’ पर मचा सियासी घमासान, क्या है मोदी सरकार का प्लान?

200 किलोग्राम है SLIM का वजन

SLIM एक बहुत छोटा अंतरिक्ष यान है, जिसका वजन लगभग 200 किलोग्राम है. इसकी तुलना में, चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल का वजन लगभग 1,750 किलोग्राम था. एसएलआईएम का मुख्य उद्देश्य चुनी गई साइट के 100 मीटर के भीतर सटीक लैंडिंग करना है. मिशन को एक ऐसे मिशन के रूप में पेश किया जा रहा है जो प्रदर्शित करेगा कि चंद्रमा पर “जहां हम चाहते हैं वहां उतरना संभव है, न कि केवल वहां जहां उतरना आसान है”.

ISRO ने जापान को दी बधाई

भारतीय अंतिरक्ष अनुसंधान संस्थान ने जापान की स्पेस एजेंसी जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी को चांद मिशन के सफलतापूर्वक लॉन्चिंग की बधाई दी है. एक ट्वीट में इसरो ने कहा, ‘चंद्रमा पर जापान के मिशन की सफल लॉन्चिंग पर हार्दिक बधाई. यह वैश्विक अंतरिक्ष समुदाय के लिए गर्व का क्षण है. हम पूरी स्पेस कम्यूनिटी को बधाई देते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago