दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
By Shubhra Rai
Photo- Gujarat Titans (@gujarat_titans)/ Twitter
Mohammed Shami, IPL 2023: टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस आईपीएल सीजन शानदार फॉर्म में है. 9 मैचों में 17 विकेट के साथ शमी ने पर्पल कैप पर भी अपना कब्जा जमाया है. अहमदाबाद में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के इस खतरनाक गेंदबाज के आगे डीसी के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. शमी की स्विंग के सामने दिल्ली की आधी टीम पावरप्ले में ही ढेर हो गई.
शमी के आगे दिल्ली का सरेंडर
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने पहले 6 ओवर में 28 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए. मोहम्मद शमी ने दिल्ली को चार झटके दिए. एक बल्लेबाज रनआउट हुए. आपको बता दें अपने आईपीएल करियर में शमी ने पहली बार एक ही मैच में 4 विकेट लिए हैं. शमी ने अपने 4 ओवर में महज 11 रन देकर 4 बड़े विकेट झटके.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: विराट कोहली और गौतम गंभीर की टसल, आखिर नवीन-उल-हक का इस लड़ाई में क्या है रोल?
इसके अलावा हार्दिक पांड्या के चेहरे पर मुस्कान नजर आई और उन्होंने दोनों हाथों से अपना चेहरा ढक लिया. इसके बाद हार्दिक पंड्या का ये अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11…
DC: डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मनीष पांडे, राइली रुसो, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, अमन हकीम खान, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्या, इशांत शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : खलील अहमद, ललित यादव, यश ढुल, प्रवीण दुबे, अभिषेक पोरेल.
GT: हार्दिक पांड्या (C), रिद्धिमान साहा (WK), अभिनव मनोहर, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : शुभमन गिल, साईं किशोर, श्रीकर भरत, साईं सुदर्शन, शिवम मावी.
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…