34 वर्षीय अंजू वर्ष 2019 में फेसबुक के जरिए पाकिस्तानी युवक नसरुल्लाह (29 वर्ष) के संपर्क में आई थी.
Anju-Nasrullah: अंजू नसरुल्लाह की प्रेम कहानी में नया ट्विस्ट आया है. अपने फेसबुकिया प्यार से मिलने भारत से पाकिस्तान गई अंजू अब फातिमा बन चुकी है. उसने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है. पिछले दिनों उसके शानदार दावत-ए वलीमा की तस्वीर भी सामने आई थी. अब एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में अंजू ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बातचीत की है. अंजू ने कहा कि मुझे उस लायक नहीं छोड़ा गया है कि मैं वापस इंडिया आऊं. उन्होंने कहा कि वहां मुझे कोई एक्सेप्ट नहीं करेगा. मैं पाकिस्तान में सेफ हूं. यहां अपने परिवार के साथ खुश हूं.
बता दें कि 34 वर्षीय अंजू का जन्म उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में हुआ था और वह राजस्थान के अलवर जिले में रहती थीं. वह 2019 में फेसबुक के जरिए 29 वर्षीय नसरुल्लाह के संपर्क में आई. अंजू ने पाकिस्तानी प्रेमी के लिए अपना घर छोड़ दिया, लेकिन उसके परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी. उन्हें तब पता चला जब एक भारतीय महिला के अपने प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान जाने की खबर आई. अंजू ने अपने पति अरविंद को बताया कि वह कुछ दिनों के लिए जयपुर जा रही है. इससे पहले, उसके पिता ने दावा किया था कि वह ‘मानसिक रूप से परेशान’थी. जब उसकी शादी की खबरें सामने आईं तो उसके पिता ने कहा कि वह मेरे लिए मर गई है.
सोशल मीडिया पर एक दिन पहले भी अंजू का एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में अंजू नसरुल्लाह के साथ पहाड़ों में सैर करते दिख रही थीं. इस दौरान वो पोज देते हुए दिखीं. वहीं, गुरुवार को अंजू उर्फ फातिमा अपने शौहर नसरुल्लाह के दोस्तों के साथ दावत-ए-वलीमा का लुत्फ उठाती हुई दिखीं.
यह भी पढ़ें: सांड से बचने के लिए किसान जा बैठा पेड़ पर, दो घंटे तक सांड करता रहा इंतजार, वीडियो हुआ वायरल
दावा किया जा रहा है कि अंजू के मामले में ISI का हाथ है. हालांकि शक की वजह भी है. फेसबुक के जरिए साल 2019 में दोनों की दोस्ती हुई. पिछले साल से अंजू लगातार पाकिस्तान जाने की कोशिश में थी, लेकिन वीजा नहीं लग पा रहा था. अब जब सीमा हैदर का मामला सामने आया तो अचानक से अंजू को वीजा मिल गई. 21 जुलाई को पाकिस्तान एंबेसी अचानक अंजू को वीजा दे देती है. जिसके चलते इसके पीछे आईएसआई का हाथ होने का शक जताया जा रहा है. इतना ही नहीं.
फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…
Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…
China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…
अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…
Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…