Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

योग गुरु बाबा रामदेव को लगा बड़ा झटका, पतंजलि के 14 उत्पादों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित

योग गुरु बाबा रामदेव का बड़ा झटका लगा है. उत्तराखंड लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पतंजलि के 14 उत्पादों के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं.

Patanjali

पतंजलि

योग गुरु बाबा रामदेव का बड़ा झटका लगा है. उत्तराखंड लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पतंजलि के 14 उत्पादों के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं. प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट में इसको लेकर एक हलफनामा दायर किया है, जिसमें उसने कहा है कि भ्रामक विज्ञापन मामले में पतंजलि के 14 उत्पादों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं.

पतंजलि के इन उत्पादों का लाइसेंस निलंबित

उत्तराखंड लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने पतंजलि के जिन 14 उत्पादों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. उनमें स्वासारि गोल्ड, स्वासारि वटी, दृष्टि आई ड्रॉप, स्वासारि प्रवाही, ब्रोंकोम, मुक्ता वटी एक्ट्रा पावर, स्वासारि अवलेह, बीपी ग्रिट, लिपिडोम, मधुग्रिट, लिवामृत एडवांस, मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर, आईग्रिट गोल्ड और लिवोग्रिट शामिल हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी कड़ी फटकार

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की ओर से प्रकाशित किए गए माफी नामे मामले पर मंगलवार 30 अप्रैल को सुनवाई करेगा. इससे पहले 23 अप्रैल को सुनवाई हुई थी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापनों को लेकर माफी नामे को अखबारों में प्रमुखता से नहीं दिखाए जाने को लेकर पतंजलि को कड़ी फटकार लगाई थी.

सुप्रीम कोर्ट ने पूछे थे सवाल

सुनवाई के दौरान पतंजलि ने कोर्ट से कहा था कि उसने 67 अखबारों में अपने माफी नामे को प्रकाशित करवाया था. पतंजलि ने कोर्ट से कहा था कि वह कोर्ट का सम्मान करता है और ऐसी गलती को फिर से कभी दोहराया नहीं जाएगा. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव से पूछा था कि क्या उनके माफी नामे का साइज उनके द्वारा प्रकाशित किए जाने वाले पतंजलि उत्पादों के विज्ञापनों के साइज के आकार के जितना था?

ये भी पढ़ें- बाबा रामदेव ने कोविड के उपचार के नाम पर हद पार की, आधुनिक चिकित्सा को बदनाम किया: आईएमए अध्यक्ष

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital