दुनिया

‘आ रही है ट्रंप सरकार…’, Bangladesh में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बीच America से आया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्तापलट होने के बाद से ही हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है. उनके मंदिरों, घरों और प्रतिष्ठानों पर हमले हो रहे हैं. महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार किया जा रहा है. इन सबके बीच अमेरिका की ओर से एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि मौजूदा बाइडेन सरकार बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अन्याय को नजरअंदाज किया है. इसलिए यह स्थिति सिर्फ अल्पसंख्यकों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के भविष्य के लिए खतरनाक बन चुकी है.

वापस आ रहे हैं ट्रंप- जॉन मूर

अमेरिका के यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम (USCIRF) के पूर्व कमिश्नर जॉनी मूर ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप एक सक्षम टीम के साथ वापसी करने जा रहे हैं, और उनकी टीम अमेरिकी मूल्यों का समर्थन करती है तथा भारत को एक महत्वपूर्ण साझेदार मानती है.

“बाइडेन प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान”

उनका कहना था कि उन्हें यह देखकर आश्चर्य होता है कि बाइडेन प्रशासन ने बांग्लादेश पर ध्यान नहीं दिया, जबकि ट्रंप की सरकार की विदेश नीति में सुधार और मजबूत सहयोग की संभावना है. ट्रंप का पहला कार्यकाल धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों को प्राथमिकता देने के लिए जाना गया था, और उनकी वापसी के साथ यह मुद्दे फिर से प्राथमिकता सूची में होंगे.

अमेरिका-भारत के बीच रिश्ते मजबूत होंगे

जब मूर से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी समस्या ऐसी नहीं है, जिसे हल नहीं किया जा सकता. उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप सरकार की नीति में अमेरिका और भारत के बीच एक नया और मजबूत सहयोग देखने को मिलेगा, जो पहले कभी नहीं देखा गया था.

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में चिन्मय दास की गिरफ्तारी और हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले पर भारत ने व्यक्त की गहरी चिंता, कहा- पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करें

चिन्मय कृष्ण दास को किया गया गिरफ्तार

इस बीच, बांग्लादेश में हिंदू धर्मगुरु चिन्मय कृष्ण दास को 25 नवंबर को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, और अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया. इस गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किए. भारतीय विदेश मंत्रालय ने चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी और उन्हें जमानत न देने पर गहरी चिंता व्यक्त की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

10 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

17 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

27 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

1 hour ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

1 hour ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

2 hours ago