दुनिया

Britain New Currency: King Charles की फोटो वाले नए Note आए सामने, ऐसा है डिजाइन

Britain New Currency: ब्रिटेन के बैंक नोटों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. अब इन नोटों पर क्वीन की तस्वीर के स्थान पर नए राजा किंग चार्ल्स तृतीय (King Charles III) की तस्वीर नजर आएगी। ये जानकारी बैंक ऑफ इंग्लैंड (Bank Of England) के ट्विटर अकाउंट से शेयर की गई है, इस पोस्ट में नए नोटों की तस्वीरें भी देखने को मिल रही हैं.

बता दें कि ब्रिटेन में नए नोट साल 2024 के मध्य तक इस्तेमाल के लिए जारी कर दिया जाएंगे. वहीं इन नोटो में तस्वीरों को छोड़कर बाकी किसी चीज में कोई बदलाव नहीं किया गया है. किंग चार्ल्स की तस्वीर  5, 10, 20 और 50 पाउंड के नोटों में देखने को मिलेगी.

बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर एंड्रयू बेली ने बताया, ‘मुझे गर्व है कि हमारे नए नोटों के डिजाइन को जारी कर दिया गया है, जिसमें राजा चार्ल्स तृतीय की तस्वीर लगाई गई है. यह एक महत्वपूर्ण पल है, क्योंकि द किंग हमारे बैंक नोटों पर दिखने वाले दूसरे सम्राट हैं.”

ये भी पढ़ें- कोहरे के चलते मुंबई-बेंगलुरु की फ्लाइट कैंसिल, ट्रेनें चल रहीं लेट, रोडवेज बसों में रात में घटे यात्री

पहले ही आ चुके हैं नए सम्राट वाले सिक्के

ब्रिटेन में करेंसी नोटों को लाने से पहले किंग चार्ल्स III के आधिकारिक तस्वीर वाले सिक्के पहले ही लॉन्च किए जा चुके हैं. इसमें 4.9 मिलियन 50 पेंस के सिक्कों में राजा का चित्र दिया गया है, वहीं सिक्कों के पीछे दिवंगत रानी के “जीवन और विरासत” के प्रतीक के रूप में एक डिजाइन बनाया गया है.

नोट के इस हिस्से में होंगी तस्वीर

बैंक ऑफ इंग्लैंड की ओर से नए नोटों के लिए किए गए ट्विटर पोस्ट पर देश के वर्तमान महाराज की तस्वीर बैंक नोटों पर सामने की ओर दिखाई देने वाली है. इसके साथ ही सी-थ्रू सिक्योरिटी विंडो में भी उनकी एक तस्वीर दिखाई देने वाली है. वहीं, नए नोटों के आ जाने के बाद भी पहले से चल रहे नोट मान्य किए गए है. एक रिपोर्ट के अनुसार, Queen Elizabeth II की तस्वीर वाले नोट और प्रिंस चार्ल्स तृतीय की तस्वीर वाले नोट साथ-साथ उपयोग में लाए जा रहें है.

Dimple Yadav

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

7 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

8 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

8 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

8 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

9 hours ago