दुनिया

China: शी चिनफिंग ने फिर रचा इतिहास, सर्वसम्मति से तीसरी बार चुने गए चीन के राष्ट्रपति

China: चीन की संसद ने शुक्रवार को अभूतपूर्व रूप से राष्ट्रपति शी चिनफिंग को पांच साल का तीसरा कार्यकाल देने का सर्वसम्मति से समर्थन किया. पिछले साल अक्टूबर में चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) ने अपनी कांग्रेस में 69 वर्षीय चिनफिंग को फिर से सीपीसी नेता के रूप में चुना था. सीपीसी की कांग्रेस की बैठक पांच साल में एक बार होती है. इसी के साथ, चिनफिंग सीपीसी के संस्थापक माओत्से तुंग के बाद पांच साल के तीसरे कार्यकाल के लिए चुने गए पहले चीनी नेता बन गए थे.

चिनफिंग के तीसरे कार्यकाल को मंजूरी

चीनी संसद ‘नेशनल पीपुल्स कांग्रेस’ (एनपीसी) ने शुक्रवार को प्रत्याशित रूप से चिनफिंग के तीसरे कार्यकाल को मंजूरी दी. एनपीसी को सीपीसी के फैसलों पर आंख मूंदकर मुहर लगाने के कारण अकसर ‘रबर स्टांप पार्लियामेंट’ कहा जाता है. चिनफिंग के ताउम्र चीन पर हुकूमत करने की संभावना जताई जा रही है. वह पिछले साल अक्टूबर में सीपीसी की कांग्रेस के दौरान पार्टी के महासचिव चुने गए थे. इस दौरान, सीपीसी ने अपने सभी शीर्ष नीति निकायों के लिए नए नेतृत्व का चयन किया था.

बदलावों पर लगाई मुहर

एनपीसी का इस साल का वार्षिक सत्र इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें चीन सरकार के नेतृत्व में 10 साल में एक बार होने वाले बदलावों पर मुहर लगाई जानी है, जिसमें प्रधानमंत्री पद भी शामिल है. प्रधानमंत्री राज्य परिषद और केंद्रीय मंत्रिमंडल की अध्यक्षता करते हैं. मौजूदा प्रधानमंत्री ली केकियांग का कार्यकाल इस वर्ष के एनपीसी सत्र के साथ समाप्त होगा. ली कियांग के उनका उत्तराधिकारी चुने जाने की प्रबल संभावनाएं हैं, जो चिनफिंग के करीबी सहयोगी माने जाते हैं. एनपीसी शनिवार को उनके नाम पर मुहर लगा सकती है.

नए नेतृत्व के सभी नामों को कुछ सप्ताह पहले चिनफिंग की अध्यक्षता में हुई सीपीसी की बैठक में अनुमोदित किया गया था. एनपीसी की मंजूरी एक औपचारिकता भर मानी जाती है. चीन के नए प्रधानमंत्री इस साल के वार्षिक एनपीसी सत्र के अंतिम दिन 13 मार्च को अपने वार्षिक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

-भाषा

Satwik Sharma

Recent Posts

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

4 minutes ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

22 minutes ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

31 minutes ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

31 minutes ago

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

51 minutes ago