दुनिया

Covid in China: चीन में कोरोना से 90 करोड़ लोग संक्रमित, 2 महीने चलेगी लहर, रिसर्च ने खोली ड्रैगन की पोल

Covid in China: चीन में कोरोना के हालात दिन-प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं. वहीं चीन की सरकार द्वारा कोविड के आधिकारिक आंकड़ों को छिपाया जा रहा है. कोरोना के आंकड़ों पर चीन के इस रवैये को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी अपनी चिंता जाहिर कर चुका है.

वहीं कोरोना को लेकर बीजिंग की पेकिंग यूनिवर्सिटी के हालिया खुलासे से पता चला है कि चीन में कोरोना से संक्रमितों का आकड़ा अब उस स्तर पर पहुंच गया है, जहां उसके सभी दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं.

पेकिंग यूनिवर्सिटी ने किया बड़ा खुलासा

पेकिंग यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने निकलकर आई है कि चीन में इस जनवरी महीने की 11 तारीख तक लगभग 90 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. यह संख्या चीन की कुल आबादी का 64 फीसदी है. वहीं चीन का गांसु प्रांत इस रैंक में सबसे ऊपर है.

यहां पर कोरोना से 91 प्रतिशत लोगों के संक्रमित होने की सूचना है. वहीं संक्रमण के हिसाब से देखा जाए तो इसके बाद युन्नान का नंबर आता है. यहां 84 प्रतिशत लोग कोरोना से संक्रमित हैं तो किन्हाई में 80 प्रतिशत लोगों को कोरोना अपनी चपेट में ले चुका है. पिछले साल कोरोना को लेकर एक शीर्ष चीनी महामारी विज्ञानी ने भी इस बात की चेतावनी दी थी कि चीन के ग्रामीण इलाकों में भी नए साल के दौरान कोरोना के मामले बढ़ेंगे.

अभी जारी रहेगा कोरोना का कहर

चीन में वर्तमान कोविड लहर को लेकर चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के पूर्व प्रमुख जेंग गुआंग का कहना है कि चीन में कोरोना की मौजूदा लहर का कहर के अभी दो से तीन महीने तक और चलने की आशंका है. चीन ने जीरो कोविड नीति को छोड़ने के बाद से रोजाना के कोविड आंकड़े देना बंद कर दिया है.

इसे भी पढ़ें: Australia: मेलबर्न में खालिस्तान समर्थकों ने स्वामीनारायण मंदिर में की तोड़फोड़, दीवारों पर लिखी भारत विरोधी बातें, भिंडरावाले को बताया शहीद

चीन की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे

जानकारी के अनुसार, चीन में बड़े शहरों के अस्पतालों में कोरोना के चलते कोविड रोगियों की भरमार हो गई है. वहीं चीन के ग्रामीण इलाकों में बुजुर्गों, बीमार और विकलांग व्यक्तियों को कोरोना से संक्रमित होने पर इलाज कराने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

9 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

50 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago