देश

Amit Shah in Gujarat: अमित शाह ने अहमदाबाद में पत्नी संग की पतंगबाजी, जमकर लड़ाए पेंच

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुजरात में अपने गृहनगर अहमदाबाद के वेजलपुर में आयोजित पतंग महोत्सव में हिस्सा लिया.  इस दौरान उन्होंने जमकर पतंग उड़ाई और पेच भी लड़ाए. इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद थी. इससे पहले अमित शाह ने श्री जगन्नाथ मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद भी लिया. वहीं, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी अहमदाबाद के दरियापुर में आयोजित पतंग उत्सव में हिस्सा लिया और पतंग उड़ाई.

मकर संक्रांति पर सुबह से पतंगबाजी का दौर शुरू

कोरोना के प्रकोप के चलते लगभग दो साल बाद मकर संक्रांति का त्योहार खुलकर मनाया जा रहा है. इस बार पतंग उत्सव में लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. आज सुबह होते ही बच्चे और युवा अपने घरों की छतों पर चढ़ गए और पतंग के पेच लड़ाना शुरू कर दिया. इस दौरान चारों ओर से वो काटा- वो काटा के शोर ही सुनाई दे रहे है. आज लेग छतों पर सुबह से फिल्मी गानों के साथ थिरकते हुए पतंगबाजी करते नजर आ रहे है.

मौसम साफ रहने से पतंगबाजी के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हुई और धूप खिलने एवं हल्की हवा होने से सुबह से ही पतंगबाजी का माहौल काफी खुशनुमा बन गया. हालांकि इस बार पतंगे बजार में पहले से थोड़ी महंगी रहीं, लेकिन पतंगबाजों पर इसका कोई असर नहीं हुआ और लोग इस पतंग उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, उनके ऑफिस में 2 बार आया फोन, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

पतंग उड़ाने से जुड़ी है भगवान श्रीराम की रोचक कथा

मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने को लेकर कुछ धार्मिक मान्यताएं भी हैं. इन्हीं में से एक के अनुसार तुलसीदास जी ने श्री रामचरितमानस में इस बात का जिक्र किया है कि भगवान श्रीराम ने अपने बाल्यकाल में मकर संक्राति के दिन पतंग उड़ायी थी.

 

Dimple Yadav

Recent Posts

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

9 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

29 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

32 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

34 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

1 hour ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago