देश

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, उनके ऑफिस में 3 बार आया फोन, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Nitin Gadkari Threat: केंद्र सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Jairam Gadkari) को जान से मारने की धमकी मिली है. वे ( नितिन गड़करी) आज सुबह (शनिवार) 11.30 बजे नागपुर (Nagpur)के खामला इलाके में स्थित अपने ऑफिस में थे. इस दौरान उन्हें धमकी देने वाले शख्स ने तीन बार कॉल किया. नितिन गडकरी ने खुद इसकी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है. उनके कार्यालय के पास काफी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है. मामले की खबर मिलने के बाद हमारी टीम उनके नागपुर स्थित कार्यालय पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस कॉल करने वाले की लोकेशन ट्रेस कर रही है. जो भी दोषी होगा उसको जल्द से जल्द से पकड़ा जाएगा. उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.

तीन बार आया धमकी भरा कॉल

नितिन गडकरी को पहला धमकी भरा कॉल 11.30 बजे, आया, दूसरा कॉल 11.35 पर आया और फिर तीसरा फोन कॉल दोपहर 12:32 आया. यह सभी धमकी भरे कॉल नितिन गडकरी के कार्यालय के लैंडलाइन नंबर पर किए गए. फोन करने वाले अज्ञात शख्स ने गडकरी को जान से मारने की धमकी देने के साथ कहा कि उनके कार्यालय को बम से उड़ा दिया जाएगा. वहीं खबरों के मुताबिक धमकी देने वाले शख्स ने दाऊद इब्राहिम गैंग का नाम लिया है. जिसके बाद नागपुर पुलिस के साथ महाराष्ट्र एटीएस भी मामले की जांच में जुटी गई है.

ये भी पढ़ें-  Asaduddin Owaisi: “तू क्या है फिर..जिन्न हैं?”- राहुल गांधी के ‘खुद को मार डाला’ वाले बयान पर ओवैसी ने ली चुटकी

NIA की टीम भी जांच में शामिल

दरअसल नितिन गडकरी के नागपुर स्थित जनसंपर्क कार्यालय के बाहर चार टेलीफोन लगे हुए हैं. इन्हीं नंबर पर सुबह से तीन बार फोन कॉल आया है. स्थानीय पुलिस के साथ अब महाराष्ट्र एटीएस की टीम भी जुट गई है. दरअसल 26 जनवरी को लेकर भी एटीएस की टीम अब मामले की जांच कर रही है कि कहीं यह आतंकवादियों की तरफ से हमला करने की साजिश तो नहीं है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

38 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago