होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
एलन मस्क
Elon Musk: ट्विटर को टेकओवर करने के बाद एलन मस्क ने कई तरह के बदलाव किए हैं. इस वजह से वे कुछ ऐसा कर देते है जिसके चलते वे सुर्खियों में बने रहते हैं. वहीं फिर से मस्क ने शनिवार को एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है. दरअसल, मस्क के मुताबिक अगले महीने से ट्विटर पर खबरें पढ़ने के लिए यूजर्स को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी. मस्क ने ऐलान किया है कि यूजर्स को अगले महीने से न्यूज पढ़ने के लिए पैसे देने होंगे.
एलन मस्क की इस नई स्कीम के मुताबिक, अगले महीने से यूजर्स से प्रति लेख के आधार पर शुल्क लिया जाएगा. साथ ही मंथली सब्सक्रिप्शन का भी विकल्प मिलेगा. इसके लिए यूजर्स को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. मस्क ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.
मस्क ने ट्वीट किया कि अगले महीने से, प्लेटफॉर्म मीडिया प्रकाशकों को एक क्लिक के साथ प्रति-लेख के आधार पर यूजर को चार्ज करने की अनुमति देगा. उन्होंने कहा कि नियमित समाचार पाठकों के लिए मंथली सब्सक्रिप्शन का विकल्प उपलब्ध होगा. ऐसे यूजर्स मंथली सब्सक्रिप्शन लेने के बाद खबरें पढ़ सकेंगे. वहीं, जो यूजर्स कभी-कभार आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं, उन्हें प्रति आर्टिकल के हिसाब से भुगतान करना होगा. मस्क ने इसे मीडिया संगठनों और जनता दोनों के लिए बड़ी जीत बताया है.
गौरतलब है कि हाल ही में ट्विटर ने उन यूजर्स के प्रोफाइल से ब्लू वेरिफाइड बैज को हटा दिया था, जिनके पास ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन नहीं है. अब अगर आप ट्विटर पर ब्लू बैज चाहते हैं तो आपको सब्सक्राइब करना होगा. बता दें कि इससे पहले भी ट्विटर पर कई बदलाव हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें- Indian Railways: भारत का पहला रेल केबल ब्रिज बनकर तैयार, 96 केबल के साथ डिजाइन किया गया है पुल
अब हाल ही में यूजर से ब्लू टिक के लिए शुल्क लेना शुरू कर दिया है. ट्विटर ब्लू के लिए वेब यूजर्स को 650 रुपये और आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स को हर महीने कंपनी को 900 रुपये देने होंगे.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…