दुनिया

Pakistan: गेहूं संकट की वजह से अराजकता की ओर बढ़ता पाकिस्तान, शहबाज सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा

Pakistan: हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में इस समय मौजूदा हालात हद से ज्यादा बदतर हो चुके हैं. देश अराजकता की ओर बढ़ता चला जा रहा है. द पाकिस्तान मिलिट्री मॉनिटर (PMM) की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में खाद्य संकट गंभीर स्थिति में पहुंच गया है. देश भर में गेहूं की कमी का संकट मंडरा रहा है. पाकिस्तान में चल रहा आर्थिक संकट इस बात का साफ उदाहरण है कि अगर सत्ताधारियों से देश को पैसा नहीं मिले तो गरीब जनता को काफी समय तक के लिए महंगाई से जूझना पड़ता है.

पीएमएम की रिपोर्ट में बताया गया है कि बदहाली से त्रस्त कमजोर लोगों को संभलने में लंबा समय लगने वाला है. पाकिस्तान में पैदा हो रहे इस खाद्य संकट की वजह से गरीबों का भविष्य निराशाजनक बन रहा है. सरकार के तरफ जरूरी कदम उठाने चाहिए और इससे बाहर निकलने की कोशिश करनी चाहिए.

अनाज को लेकर बाजारों में मची रहती है भगदड़

पाकिस्तान में अनाज की कमी के चलते महंगाई हर रोज अपने ही रिकॉर्ड रही है. पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक, 19 अप्रैल 2023 को बीते सप्ताह के दौरान साल-दर-साल आधार पर कीमतों में 47.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई. ये बात दुनिया में किसी भी देश से छुपी हुई नहीं है कि कैसे पाकिस्तान में अनाज को लेकर भगदड़ मची हुई है. क्योंकि पाकिस्तान की मीडिया में भी इस तरह भरमार है. आए दिन सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिसमें अनाज को लेकर लोग मारपीट तक उतर आते हैं. हाल ही में सभी प्रांतों से बाजारों में अराजकता और भगदड़ के वीडियो सामने आए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, हजारों लोग बाजारों में आते हैं और सब्सिडी वाले आटे की थैलियों के लिए हर दिन लाइन में खड़े होकर घंटों बिताते हैं.

यह भी पढ़ें-  CM Ashok Gehlot: राजस्थान में ‘रावण’ पर गरमाई सियासत, गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ FIR, गहलोत बोले- तो तुम राम बन जाओ और…

ब्रिटेन के शख्स ने जारी किया था भयावह वीडियो

ब्रिटेन के रहने वाले फरान जेफरी ने पिछले महीने एक वीडियो शेयर किया था. इसमें सैकड़ों लोग गेहूं के आटे से लदे ट्रक से लटकते हुए दिख रहे थे. ट्रक के पीछे भी कई लोग भाग रहे थे. वहीं इस दौरान एक बच्चा भी ट्रक के पीछे भागते हुए दिखाई दिया और ट्रक के चपेट में आने से बाल-बाल बच गया. थोड़े से अनाज के लिए गरीब लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है. कई बार हिंसक झड़पें भी हो रही हैं जिससे कुछ की मौतें भी हुई हैं. रिपोर्ट के अनुसार गरीबों के लिए सरकारी वितरण केंद्रों पर भी कतारों में भगदड़ के दौरान कई मौतें हुई हैं. खाद्यान संकट ऐसा है कि झड़पों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा.

पाकिस्तान के मौजूदा हालातों को देखते हुए लोगों में काफी गुस्सा है. हाल ही में पीओके के कुछ हिस्सों में लोगों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए. इसके साथ ही इन हालातों का लोगों ने नेताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए मौत की सजा दिए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किये.

– भारत एक्प्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 minute ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

16 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

42 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

42 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

59 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

1 hour ago