होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
एलन मस्क
Elon Musk: टेस्ला, स्पेसएक्स व ट्विटर के मालिक एलन मस्क को ट्विटर के अधिग्रहण के बाद मस्क को बड़ा झटका लगा है. उन्होंने दुनिया के सबसे रईस होने का खिताब खो दिया है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index)के मुताबिक ट्विटर (Twitter) के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) इतिहास में अपने नेटवर्थ से $200 बिलियन खोने वाले पहले व्यक्ति बन चुके हैं. अमेजन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) के बाद, अब मस्क 200 बिलियन डॉलर से अधिक ‘पर्सनल फॉर्च्यून’ वाले दूसरे व्यक्ति बन चुके थे, बता दें कि यह आंकड़ा उन्होंने जनवरी 2021 में हासिल किया था.
बिते कुछ हफ्तों में टेस्ला के शेयरों में गिरावट के बाद एलन मस्क की संपत्ति 137 अरब डॉलर तक गिर गई है. वहीं 27 दिसंबर को टेस्ला के शेयरों में 11 फीसदी की भारी गिरावट देखी गई. टेस्ला अब अमेरिका में उपभोक्ताओं को साल के अंत से पहले ही अपने दो हाई-वॉल्यूम मॉडल के लिए $7,500 की छूट देने वाली है. इसने कथित तौर पर चीन के शंघाई संयंत्र में अपने उत्पादन को भी काफी कम कर दिया है.
बता दें कि नवंबर 2021 में मस्क की संपत्ति 340 अरब डॉलर के शीर्ष पर पहुंच चुकी थी. जिसके बाद, वह लगातार कई महीनों तक एक वर्ष से अधिक समय तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रह चुके है. इसके बाद वह इस महीने फ्रांस के बिजनेस मैग्नेट और लग्जरी गुड्स पावरहाउस LVMH के सह-संस्थापक बर्नार्ड अरनॉल्ट से आगे निकल गए है. वहीं ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार बर्नार्ड अरनॉल्ट ने उनकी जगह ले ली है. वे अब दुनिया के सबसे धनी बन गए हैं.
एलन मस्क ने अक्टूबर में 44 अरब डॉलर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अधिग्रहण किया था. अपनी ट्विटर खरीद को कवर करने में मदद के लिए मस्क ने टेस्ला के शेयर को बेच दिया. मस्क के ट्विटर अधिग्रहण के बाद निवेशकों ने टेस्ला के शेयरों को बेचना शुरू कर दिया है जिससे मस्क की नेटवर्थ नवंबर आते—आते बुरी तरह गिर गई है.
–भारत एक्सप्रेस
Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…
EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…
Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…
Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…