होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Rishabh Pant Accident: अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) और अनुपम खेर (Anupam Kher) भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से मिलने देहरादून के मैक्स अस्पताल (Dehradun Max Hospital) गए, कल एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद ऋषभ पंत को वहां भर्ती कराया गया हैं. इस दौरान अनुपम खेर ने कहा कि हम पंत से और उनकी मां से मिले है. ऋषभ अब काफी बेहतर हैं. लोगों से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील करते है, ताकि वह जल्द ठीक हो सकें. वह फाइटर हैं, पूरे देश की दुआएं हमेशा उनके साथ हैं.’ वहीं अनिल कपूर ने कहा मैं ऋषभ पंत का फैन हूं, इस नाते उनसे मिलने और हालचाल जानने आया था. हमें जो-जो फिक्र थी, अब बिल्कुल नहीं है. अब वह ठीक हैं.’
इस दौरान अनिल कपूर ने बताया कि हमने उन्हें थोड़ा हंसाया भी. हम बॉलीवुड स्टार्स नहीं, बल्कि दोस्त के तौर पर उनसे मिलने गए थे.’ अनुपम खेर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ऐसे समय में मिलने जाना चाहिए. हॉस्पिटल का प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए हम लोगो ने उनसे मुलाकात की.’ दोनों ने सभी को गाड़ी थोड़ी धीरे चलाने की सलाह भी दी. बता दें कि ऋषभ अपनी मां को सरप्राइज देने और नया साल अपने परिवार के साथ मनाने के लिए 30 दिसंबर को दिल्ली से रुड़की की ओर जा रहे थे. वह खुद ही गाड़ी ड्राइव कर रहे थे. लेकिन दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. जिससे यह गंभीर हादसा हो गया.
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल ऋषभ पंत की मां से फोन पर बात की और क्रिकेटर का हालचाल भी जाना. ऋषभ का हालत अब पहले से बेहतर हैं. मैक्स अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि पंत की ब्रेन और स्पाइन की MRI स्कैन रिपोर्ट नॉर्मल आई है. उनके माथे और चेहरे पर कुछ चोटें आई हैं. वहीं चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कर दी गई है.
-भारत एक्सप्रेस
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…