दुनिया

नेपाल से उड़ान भरते ही Fly Dubai की फ्लाइट के इंजन में लगी आग, काठमांडू एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Fly Dubai Flight Caught Fire: नेपाल के काठमांडू से दुबई जा रहे एक विमान में अचानक से आग लग गई. जिसके बाद विमान में सवार यात्रियों में हलचल मच गई. वहीं नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर भी किसी तरह की अनहोनी को देखते हुए इमरजेंसी घोषित कर दी गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काठमांडू के त्रिभुवन हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद फ्लाई दुबई के विमान के इंजन में अचानक से आग लग गई. जिसके बाद वापस त्रिभुवन हवाई अड्डे पर इसकी लैंडिंग को लेकर प्रयास किए जाने लगे.

Fly Dubai की फ्लाइट के इंजन इंजन में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार काठमांडू से विमान ने 9.19 मिनट पर उड़ान भरी थी. जिसके कुछ ही देर बाद इस विमान के इंजन में आग लग गई. विमान के इंजन में आग लगने के बाद दुबई जा रहा यह विमान वापस लौट आया और हवाईअड्डे पर उतरने की कोशिश करने लगा. जिसके बाद एयरपोर्ट पर हलचल मच गई और मौके पर फायर विभाग की कई गांड़ियां लगाई गईं. काठमांडू एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.

काठमांडू हवाई अड्डे का संचालन हुआ शुरु

फ्लाई दुबई के विमान को लैंडिंग के बाद अब दुबई भेजा गया है. इस मामले में नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि दुबई जा रही फ्लाइट 576 (बोइंग 737-800) ने काठमांडू से दुबई की उड़ान भरी और उड़ान योजना के अनुसार अपने गंतव्य दुबई के लिए आगे बढ़ रही है. काठमांडू हवाई अड्डे का संचालन 1614 UTC (स्थानीय समयानुसार रात 09:59 बजे) से सामान्य: हो चुका है. इस फ्लाइट में नेपाली नागरिकों समेत 169 लोगों के सवार होने की बात सामने आ रही है.

इस दौरान काठमांडू के त्रिभुवन हवाई अड्डे पर इमरजेंसी घोषित की गई. वहीं इस हादसे में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. इंजन में आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार त्रिभुवन हवाई अड्डे से दुबई जा रहे विमान में अचानक से आसमान में विस्फोट हो गया था और उसमें आग लग गई थी. विस्फोट की आवाज स्थानीय लोगों द्वारा सुनी गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के Q2 नतीजे शानदार, EBITDA में 67% की जबरदस्त बढ़ोतरी

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने Q2FY27 के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी…

15 seconds ago

1942 का जनविद्रोह: जब आम जनता, किसानों और आदिवासियों ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

1942 का भारत छोड़ो आंदोलन सिर्फ गांधीजी के नेतृत्व तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें…

3 minutes ago

केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…

27 minutes ago

कौन हैं हासी देवी? जिनके नाम पर राष्ट्रपति ने जारी किया 200 रुपये का सिक्का

Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया माता हासी देवी के सम्मान में 200…

40 minutes ago

पीलीभीत में 13 हजार वोटरों के नाम कैसे बदले? 53 लोगों की टीम ने 96 घंटे में खंगाली 3.48 लाख वोटरों की लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

1 hour ago