खेल

DC vs SRH: वाशिंगटन सुंदर की मेहनत बेकार, अक्षर पटेल बने हीरो, दिल्ली कैपिटल्स ने हैदराबाद को घर में 7 रनों से हराया

SRH vs DC, MATCH HIGHLIGHTS: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी लड़खड़ाई जरूर लेकिन टीम ने एक डिफेंडिंग टोटल स्कोर बोर्ड पर लगाया. 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इस छोटे लक्ष्य के सामने घुटने टेक दिए. हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी.

रोमांचक मैच में दिल्ली ने SRH को हराया

लास्ट ओवर थ्रिलर स्पेशल मैच की लिस्ट में एक और मुकाबला जुड़ चुका है. एक बार फिर फैंस ने रोमांच से भरपूर मुकाबले का पूरा लुफ्त उठाया दिल्ली ने सोमवार को सीजन के 34वें मुकाबले में हैदराबाद को उनके होम ग्राउंड पर 7 रन से हराया है. एक समय था जब दिल्ली इस मुकाबले में बैकफुट पर थी मगर पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में डीसी ने शानदार कमबैक किया और हारी हुआ बाजी जीत में बदल दी.

ये भी पढ़ें: SRH vs DC: सुंदर की खौफनाक गेंदबाजी, एक ही ओवर में पलट दिया पूरा खेल

मैच हाइलाइट्स

ये मुकाबला एक लो स्कोरिंग मैच जरूर था, मगर रोमांच में कोई कमी नहीं थी. अंतिम ओवर में जाकर मैच का नतीजा निकला. हालांकि हैदराबाद ने यहां एक आसान मैच गवा दिया.

बात अगर मैच की करे तो दिल्ली के बल्लेबाज तो इस मैच में फेल रहे और 20 ओवर खेलने के बाद 9 विकेट खोकर 144 रन ही बना सके. लेकिन दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार काम किया और हैदराबाद को 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 137 रनों पर ही रोक दिया.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

SRH: एडन मार्करम (C), अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन (WK), मार्को यानसन, वॉशिंगटन सुंदर, मयंक मार्कंडेय, भुवनेश्वर कुमार, टी.नटराजन, उमरान मलिक

DC: डेविड वॉर्नर (C), फिल सॉल्ट (WK), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, सरफराज खान, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, रिपल पटेल, एनरिख नॉर्खिया, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

2 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

52 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

1 hour ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

1 hour ago