Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री से दुबई में की मुलाकात

इस बैठक में भारत द्वारा अफगानिस्तान को प्रदान की जा रही मानवीय सहायता, द्विपक्षीय मुद्दों और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा हुई. 

विक्रम मिसरी और मौलवी अमीर खान मुत्ताकी.

आज दुबई में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्ताकी से मुलाकात की. इस बैठक में भारत द्वारा अफगानिस्तान को प्रदान की जा रही मानवीय सहायता, द्विपक्षीय मुद्दों और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा हुई.

1. मानवीय सहायता जारी रखने का आश्वासन

भारत ने अफगानिस्तान की जनता के लिए मानवीय और विकास सहायता जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई.

2. व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा

दोनों देशों ने चाबहार बंदरगाह के माध्यम से व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की.

3. स्वास्थ्य और शरणार्थियों का पुनर्वास

भारत ने अफगानिस्तान के स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने और शरणार्थियों के पुनर्वास में सहयोग करने का वादा किया.

4. क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा

बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति और अफगानिस्तान की स्थिरता को लेकर विचार-विमर्श हुआ. यह वार्ता भारत-अफगानिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.


ये भी पढ़ें: Maharashtra के इन तीनों गांवों में मचा हड़कंप, एक हफ्ते के भीतर लोग हो रहे गंजे, जानें क्यों हो रहा ऐसा


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital