Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Archbishop George Koovakad को कार्डिनल बनाने की घोषणा, समारोह में शामिल हुआ भारतीय प्रतिनिधिमंडल

यूरोप गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने वहां एक आयोजन में ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरू पोप फ्रांसिस से मुलाकात की. पीएमओ ने बयान में कहा कि यह भारत के लिए बहुत गर्व की बात है.

Archbishop George Koovakad Cardinal Pope Francis
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

आबादी के लिहाज से दुनिया के सबसे बड़े मजहब ईसाई (क्रिश्चियनिटी) के धर्मगुरू पोप फ्रांसिस द्वारा आर्चबिशप जॉर्ज कूवाकड़ को उनकी धार्मिक सेवा के लिए कार्डिनल बनाए जाने की घोषणा की गई है. इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत सरकार ने एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजा, जिसका नेतृत्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने किया.

भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X.com पर पोप फ्रांसिस और देश के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की तस्‍वीर शेयर की गई, जिसका कैप्‍शन था, ”यह भारत के लिए बहुत गर्व की बात है कि आर्चबिशप जॉर्ज कूवाकड को श्रद्धेय पोप फ्रांसिस द्वारा कार्डिनल बनाया जाएगा.”

इस समारोह में भागीदारी के लिए भारत सरकार ने केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भेजा. समारोह से पहले, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने पोप फ्रांसिस से मुलाकात की.’

पोप फ्रांसिस का संदेश

समारोह से पहले, पोप फ्रांसिस ने एक ट्वीट के माध्यम से अपने विचार साझा किए, जिसमें उन्होंने कहा, “क्राइस्ट का दिल खुलापन, उपहार और मुलाकात है. क्राइस्‍ट में हम एक-दूसरे से अच्छे और खुशहाल तरीके से संबंध बनाना सीखते हैं, ताकि हम पृथ्वी पर प्रेम और न्याय के लिए ईश्वर के राज्य को स्थापित कर सकें. क्राइस्ट के दिल के साथ एकजुट होकर, हमारे दिल इस सामाजिक चमत्कार को करने में सक्षम होते हैं.”

वेटिकन में जॉर्ज कुरियन

जॉर्ज कुरियन भारत सरकार में अल्पसंख्यक मामलों, मछली पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के राज्य मंत्री हैं, पोप से मुलाकात के ऐतिहासिक अवसर पर वे यूरोप स्थित वेटिकन सिटी में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital