लौकी का जूस पीने के ये फायदे और बड़े खतरे जानते हैं आप?
पीएम नरेंद्र मोदी के शब्दों में तैयार गाना 'एबंडेंस इन मिलेट्स' शानदार है, जो बाजरे की खेती के बारे में लिखा गया था.
Grammy Nominations 2024 : दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड्स से जुड़ी देशवासियों के लिए अच्छी खबर आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिखे गाने को ‘बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस’ कैटेगरी में ग्रैमी नॉमिनेशन मिला है. ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 की लिस्ट में ‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ गाने का भी नाम है, यह वही गाना है जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगर फाल्गुनी शाह और गौरव शाह के साथ लिखाा था. यह गाना मिलेट्स फूड यानी बाजरा की खेती व अनाज पर आधारित है.
भारतीय मूल की अमेरिकन सिंगर, कंपोजर और एजुकेटर फाल्गुनी शाह ने ग्रैमी अवॉर्ड्स में ‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ को मिले नॉमिनेशन के बारे में अभी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दुनिया को दी. फाल्गुनी ने बतौर ग्रैमी पुरस्कार विजेता खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सराहा. उन्होंने ट्वीट किया, ‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ म्यूजिक जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र में 2023 को ‘अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष’ घोषित करने के प्रस्ताव से प्रेरित कर लिखा गया. बाजरे को बढ़ावा देने के लिए उनके साथ यह गीत लिखे जाने, किसानों को इसे उगाने में मदद करने और दुनिया से भुखमरी को खत्म करने में भूमिका निभाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं.”
ऐसा पहली बार है जब किसी राजनेता…खासकर किसी देश के प्रधानमंत्री को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैमी नॉमिनेशन में जगह मिली हो. ‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ का हिंदी में मतलब “बाजरा में प्रचुरता” से है. ‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ का म्यूजिक वीडियो भारत में बाजरा की खेती को दिखाता है. इसमें यह दर्शाया गया है कि बाजरा कैसे भूख को मिटाने में अहम हो सकता है. बाजरा, एक मोटा अनाज होता है और प्रधानमंत्री मोदी दुनियाभर के देशों को मोटा अनाज उगाने व खाने के लिए कई बार कह चुके हैं.
‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ गाने को फाल्गुनी शाह ने गौरव शाह के साथ मिलकर गाया. फाल्गुनी शाह, गौरव शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा इसे केन्या ऑटी, ग्रेग गोंजालेज और सौम्या चटर्जी के साथ मिलकर तैयार किया गया. बताया जाता है कि केन्या ऑटी ने इस म्यूजिक वीडियो में खासा कोलेब्रेशन किया.
यह भी पढ़िए: VIDEO: PM मोदी ने दी Diwali की बधाई, बताया- इन योजनाओं से हर रोज रोशन हो रही करोड़ों देशवासियों की जिंदगी
मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…
Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…