Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Video: दिल दहलाने वाला मंजर! रूस-क्रीमिया को जोड़ने वाला ब्रिज धमाके में बर्बाद

क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले ब्रिज पर भीषण धमाका

यूक्रेन के स्वशासित प्रांत क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले क्रीमिया ब्रिज पर भीषण आग लग गई, जिसके बाद पूरा आसमान धुंए के गुबार और आग की लपटों से भर गया. कुछ ही देर में पुल का एक हिस्सा टूटकर समुद्र में गिर गया. इस घटना का वीडियो सामने आया है.जो काफी खौफनाक मंज़र पेश कर रहा है.

रूसी अधिकारियों ने यूक्रेन को क्रीमिया ब्रिज पर हमले का जिम्मेदार ठहराया है. रूस द्वारा क्रीमिया में स्थापित की गई संसद के प्रमुख व्लादिमीर कॉन्स्टेंटिनोव ने दावा किया हैं कि पुल का आंशिक ही नुकसान हुआ है और जल्द ही इसकी मरम्मत कर ली जाएगी.

रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन क्रीमिया को जोड़ने वाले पुल को हुए नुकसान का अंदाजा लगाने और इसकी जांच के लिए एक कमीशन बनाने का आदेश जारी किया है.ये जानकारी रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने दी है.

सोशल मीडिया पर आए वीडियो और तस्वीरों का ये बयान खंडन करता है, जिसमें काफी ज्यादा नुकसान दिखाई दे रहा है. यूक्रेन की मीडिया के मुताबिक, यह घटना 8 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे की है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में केर्च जलडमरूमध्य में पुल को जलाते हुए दिखाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुल पर लगे ईंधन टैंक में धमाका हो गया, जिसकी वजह से पुल के एक हिस्से में आग लग गई. रूसी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, क्रीमिया के प्रमुख के एक सलाहकार ने कहा कि शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक  क्रीमिया ब्रिज के हिस्से में गुजरने वाली ट्रेन के ईंधन टैंक में आग लग गई. इसमें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital