अमेरिका अरबपति रे डालियो
कई मौकों पर भारतीय अर्थव्यवस्था की जमकर तारीफ कर चुके अमेरिकी निवेशक रे डालियो ने दावा किया है कि कोई भी मुद्दा भारत की तरक्की को नहीं रोक सकता है. लॉस एंजिल्स के यूसीएलए परिसर में ऑल-इन समिट 2023 के दौरान रे डालियो ने भारत और दुनिया के शीर्ष 20 देशों के लिए 10 साल के विकास दर के अनुमान को लेकर अपनी बात रखी.
उन्होंने कहा कि भारत की संभावित विकास दर सबसे अधिक है. रे डालियो ने कहा, “मुझे लगता है कि भारत इस वक्त वहीं है जहां चीन था जब मैंने 1984 में वहां जाना शुरू किया था. इसलिए, अगर आप प्रति व्यक्ति आय के स्वरूप को देखते हैं, तो मुझे लगता है कि मोदी, डेंग जियाओपिंग हैं. तो भारत में बड़े पैमाने पर विकास, रचनात्मकता और विकास करने के सभी तत्व मौजूद हैं.” बता दें कि शियाओपिंग को विदेशी निवेशकों के लिए चीनी अर्थव्यवस्था को खोलने का श्रेय दिया जाता है. चीन आज जिस स्थिति में उसका व्यापक श्रेय शियाओपिंग की आर्थिक नीतियों को जाता है.
रे डालियो ने कहा कि भारत बहुत महत्वपूर्ण है. निश्चित तौर पर भारत में कुछ मुद्दे हैं लेकिन मुझे नहीं लगता है कि कोई भी मुद्दा भारत की राह में रोड़ा बन पाएगा.
उन्होंने आगे कहा, “इतिहास में जो भी देश तटस्थ भूमिका में रहे हैं, उन्होंने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है. दूसरे शब्दों में कहें तो यह युद्ध में जीतने वालों से बेहतर है. चूंकि अमेरिका और चीन एवं उसके सहयोगियों रूस के बीच विवाद है, ऐसे में भारत जैसे जो देश इसके सेंटर में हैं, उनको इससे फायदा मिलने जा रहा है.”
ये भी पढ़ें: China: कहां गायब हो गए चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू? दुनियाभर में अटकलों का बाजार गर्म, ड्रैगन ने साधी चुप्पी
इसके पहले भी अमेरिकी अरबपति भारत की तारीफ कर चुके हैं. इसी साल फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट को संबोधित करते हुए रे डालियो ने कहा था कि बीते 10 वर्षों की स्टडी के मुताबिक, आज जो तस्वीर दिख रही है, उसके आधार पर दावे के साथ कहा जा सकता है कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है.
-भारत एक्सप्रेस
KN Nehru Supreme Court Plea: कैश फॉर जॉब मामले में आरोपी और तमिलनाडु के पूर्व…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…
Supreme Court: पश्चिम बंगाल में साल 2021 में चुनावों के बाद हुई हिंसा के बाद…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…