Home Remedies For Dark Elbows And Knees
Home Remedies For Dark Elbows And Knees: गर्मी का मौसम है और चिलचिलाती धूप के ज्यादा संपर्क में रहने से त्वचा का रंग काला पड़ने लगता है. ऐसी ही एक समस्या है कोहनियों और घुटनों का काला पड़ना, जिसके कारण हम अपने मनपसंद कपड़े भी नहीं पहन पाते क्योंकि घुटनों और कोहनियों के काले होने से हमारी खूबसूरती फीकी पड़ जाती है. दरअसल, कई लोग त्वचा का कालापन हटाने के लिए पार्लर या ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन बार-बार पार्लर का चक्कर लगाना जेब पर भारी पड़ सकता है. आइए हम आपको बताते हैं कुछ घरेलू उपाय के बारे में जिनसे आप कोहनी और घुटने के कालेपन को दूर करने में मदद लें सकते हैं.
आलू हर घर में उपलब्ध होते हैं. आलू का रस रोज़ाना लगाने से कालेपन से छुटकारा पाया जा सकता है. आप कोहनी और घुटने पर आलू का रस लगाने से कालापन को दूर कर सकते हैं.
हल्दी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. कोहनी और घुटने के कालेपन को दूर करने के लिए आप हल्दी में दूध और शहद मिलाकर लगा सकते हैं.
नारियल तेल को हेल्थ और सुंदरता दोनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. आप नारियल तेल से मसाज कर कोहनी और घुटने के कालेपन को दूर कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें : अगर आप भी ढक कर बनाते हैं खाना, तो हो जाएं सावधान पहले जान लीजिए ये सही है या गलत? ICMR ने दी चेतावनी
लोग नींबू को नेचूरल ब्लीच के तौर पर इस्तेमाल करते हैं. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन पाया जाता है, जो डेड स्किन को हटाने और स्किन टोन को बढ़ाने में मदद करता है. ये नई कोशिकाओं के विकास में मदद करता है. आप इसका भी इस्तेमाल करके कोहनी और घुटने के कालेपन को दूर कर सकते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…