दुनिया

जर्मनी में भारत के राजदूत हरीश पर्वथानेनी ने हेल्महोल्ट्ज़ एनवायरमेंटल रिसर्च सेंटर का किया दौरा, कई मुद्दों पर की चर्चा

भारत के जर्मनी में राजदूत हरीश पर्वथानेनी ने हेल्महोल्ट्ज़ लीपज़िग- हेल्महोल्ट्ज़ पर्यावरण अनुसंधान केंद्र और जर्मन बायोमास अनुसंधान केंद्र का दौरा किया. इस दौरान उनके साथ दूतावास के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

भारत और जर्मनी के बीच सहयोग को लेकर चर्चा की

वहीं राजदूत हरीश पर्वथानेनी ने इस दौरे के बाद बायोमास अनुसंधान और भारत में नवीनतम बायोएनर्जी के समाधान और उसके अनुप्रयोगों को लेकर भारत और जर्मनी के बीच सहयोग को लेकर चर्चा की. राजदूत हरीश पर्वथानेनी ने डॉ. रॉल्फ अल्टेनबर्गर के साथ अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान UFZ की डेनियला थ्रान, DBFZ के डॉ. माइकल नेल्स के अलावा बायोएनर्जी में वर्तमान में चल रहे शोध पर उनके सहयोगी भी इस चर्चा में शामिल रहे.

इसलिए महत्वपूर्ण हैं दोनों देशों के बीच रिश्ते

बता दें कि कई क्षेत्रों में जर्मनी और भारत के बीच संबंधों में पिछले कुछ सालों के दौरान तेजी आई है. लोकतांत्रिक मूल्यों, नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, बहुपक्षवाद, साथ ही बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार जैसे मसलों भारत और जर्मनी के साझा उद्देश्य हैं.

भारत और जर्मनी के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंध

हाल के कुछ सालों में जर्मनी उच्च शिक्षा, विशेष रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी में आगे बढ़ने के इच्छुक भारतीय छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभरा है. भारत और जर्मनी के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंध रहे हैं और भारत पर काम करने वाले जर्मन विद्वानों की एक लंबी परंपरा रही है. जर्मनी यूरोप में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है.

भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago