Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जर्मनी में भारत के राजदूत हरीश पर्वथानेनी ने हेल्महोल्ट्ज़ एनवायरमेंटल रिसर्च सेंटर का किया दौरा, कई मुद्दों पर की चर्चा

भारत के जर्मनी में राजदूत हरीश पर्वथानेनी ने हेल्महोल्ट्ज़ लीपज़िग- हेल्महोल्ट्ज़ पर्यावरण अनुसंधान केंद्र और जर्मन बायोमास अनुसंधान केंद्र का दौरा किया.

Ambassador Parvathaneni Harish

राजदूत हरीश पर्वथानेनी ने हेल्महोल्ट्ज़ एनवायरमेंटल रिसर्च सेंटर का दौरा किया

भारत के जर्मनी में राजदूत हरीश पर्वथानेनी ने हेल्महोल्ट्ज़ लीपज़िग- हेल्महोल्ट्ज़ पर्यावरण अनुसंधान केंद्र और जर्मन बायोमास अनुसंधान केंद्र का दौरा किया. इस दौरान उनके साथ दूतावास के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

भारत और जर्मनी के बीच सहयोग को लेकर चर्चा की

वहीं राजदूत हरीश पर्वथानेनी ने इस दौरे के बाद बायोमास अनुसंधान और भारत में नवीनतम बायोएनर्जी के समाधान और उसके अनुप्रयोगों को लेकर भारत और जर्मनी के बीच सहयोग को लेकर चर्चा की. राजदूत हरीश पर्वथानेनी ने डॉ. रॉल्फ अल्टेनबर्गर के साथ अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान UFZ की डेनियला थ्रान, DBFZ के डॉ. माइकल नेल्स के अलावा बायोएनर्जी में वर्तमान में चल रहे शोध पर उनके सहयोगी भी इस चर्चा में शामिल रहे.

Ambassador Parvathaneni Harish

इसलिए महत्वपूर्ण हैं दोनों देशों के बीच रिश्ते

बता दें कि कई क्षेत्रों में जर्मनी और भारत के बीच संबंधों में पिछले कुछ सालों के दौरान तेजी आई है. लोकतांत्रिक मूल्यों, नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, बहुपक्षवाद, साथ ही बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार जैसे मसलों भारत और जर्मनी के साझा उद्देश्य हैं.

Ambassador Parvathaneni Harish

भारत और जर्मनी के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंध

हाल के कुछ सालों में जर्मनी उच्च शिक्षा, विशेष रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी में आगे बढ़ने के इच्छुक भारतीय छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभरा है. भारत और जर्मनी के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंध रहे हैं और भारत पर काम करने वाले जर्मन विद्वानों की एक लंबी परंपरा रही है. जर्मनी यूरोप में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है.

Ambassador Parvathaneni Harish

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital