चुनाव

Lok Sabha Elections-2024: पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम थम जाएगा प्रचार, योगी-अखिलेश और प्रियंका अंतिम दिन झोकेंगे पूरी ताकत

Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल प्रचार में जुटे हुए हैं. पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा. इसके लिए आज शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा. उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर और नगीना जैसी लोकसभा सीटों पर पहले चरण में चुनाव होंगे.

बता दें कि पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा. आज प्रचार के अंतिम दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव नजीबाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे तो वहीं सुल्तानपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा की सभा है. माना जा रहा है कि राहुल गांधी भी यहां पहुंच सकते हैं. भाजपा के स्टार प्रचारक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही सुल्तानपुर में जनसभा कर चुके हैं.

पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग की ओर से गाइडलाइन जारी कर दी गई है. पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान होने वाले हैं. वहां पर नियम के मुताबिक 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी जाएगी. इस तरह से आज शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच अलग-अलग समय पर उन जगहों की लोकसभा सीटों पर प्रचार बंद हो जाएगा.

राजनीतिक दल आज शाम के बाद सार्वजनिक सभा या जुलूस जैसे पार्टी प्रचार के लिए कोई कार्यक्रम नहीं कर सकेंगे. अगर ऐसा करते पाए जाते हैं तो उन पर चुनाव आयोग कार्रवाई करेगा.

ये भी पढ़ें-Ram Navami-2024: आज अद्भुत होगा राम मंदिर का दृश्य, सूर्य देव करेंगे रामलला का अभिषेक, पुरी तट पर बनाई गई 20 फीट लंबी मूर्ति, Video

पहले चरण में इन राज्यों में पड़ेंगे वोट

बता दें कि पहले चरण के लिए उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल राज्य की सीटों पर मतदान होगा. पहले चरण में उत्तर प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 3, बिहार की 4, मध्य प्रदेश की 6, राजस्थान की 12, असम की 4, उत्तराखंड की 5, मणिपुर की 2, मेघालय की 2, अरुणाचल की 2, छत्तीसगढ़ की 1, तमिलनाडु की 39, महाराष्ट्र की 5, नगालैंड की 1, मिजोरम की 1, त्रिपुरा की एक, सिक्किम की एक, जम्मू-कश्मीर की 1, अंडमान और निकोबार की 1, पुडुचेरी की 1, लक्षद्वीप की 1 सीट पर मतदान होगा.

यूपी में इन सीटों पर होगा मतदान

19 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कैराना, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, नगीना, पीलीभीत, रामपुर सीट पर मतदान होगा. पीलीभीत में इस बार वरुण गांधी का टिकट काटकर भाजपा ने योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को दे दिया है तो वहीं कैराना से भाजपा ने प्रदीप चौधरी को मैदान में उतारा है. सहारनपुर से राघव लखनपाल पर एक बार फिर से भरोसा जताया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago