दुनिया

PM Modi US Visit: पीएम मोदी के स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी में जुटे भारतीय-अमेरिकी नागरिक

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व करने के बाद न्यूयॉर्क सिटी से अमेरिकी राजधानी पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए भारतीय-अमेरिकी नागरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पहली बार संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा करने वाले हैं.

अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को करेंगे संबोधित

मोदी 22 जून को मोदी के लिए राजकीय भोज की मेजबानी करेंगे. इस यात्रा के दौरान मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे. मोदी 23 जून को वाशिंगटन में रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग एंड इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में समूचे देश से आए समुदाय के आमंत्रित नेताओं को भी संबोधित करेंगे. पिछले सप्ताह से 160 से अधिक कलाकार इसके लिए अभ्यास कर रहे हैं जो 15 भारतीय राज्यों की संस्कृति को दर्शाते कम से कम 25 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन करेंगे. इनमें से अधिकांश भारत की विविध समृद्ध संस्कृति को दर्शाती नृत्य, गीत और संगीतमय प्रस्तुति होंगी.

यह भी पढ़ें:अमेरिका में ट्रक से राहुल गांधी ने की 190 KM की यात्रा, ड्राइवर की कमाई जानकर हुए हैरान, सुना सिद्धू मूसेवाले का गाना

कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

प्रधानमंत्री के आगमन पर कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक व्हाइट हाउस के पास विलार्ड होटल के सामने ऐतिहासिक फ्रीडम प्लाजा में आयोजित किया जाएगा. भारतीय अमेरिकी बड़ी संख्या में फ्रीडम प्लाजा में इकट्ठा होने की योजना बना रहे हैं जो ‘‘वंदे मातरम’’ के उद्घोष के साथ और तिरंगा लहराते हुए प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे.

– भाषा

Satwik Sharma

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

1 hour ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago