दुनिया

सिंगापुर के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में एक इमारत ढही, भारतीय नागरिक का शव बरामद

सिंगापुर के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में एक इमारत के ढहने के आठ घंटे बाद उसके मलबे से 20 वर्षीय भारतीय नागरिक का शव बरामद किया गया. तंजोंग पगार में बृहस्पतिवार को फुजी जेरॉक्स टावर्स इमारत के एक हिस्से को ढहाए जाने के दौरान ऐक सन डिमोलिशन एंड इंजीनियरिंग के लिए काम करने वाला भारतीय कर्मचारी मलबे के नीचे दब गया था जिसका शव मलबे से बाहर निकाला गया.

मलबे में दो मीटर नीचे दबा

‘स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के अनुसार, कर्मी की पहचान नहीं हो पाई है और बचावकर्मियों ने छह घंटे की तलाश एवं बचाव अभियान के बाद उसका शव बृहस्पतिवार देर रात बरामद किया. कर्मी का शव मलबे में दो मीटर नीचे दबा हुआ था. बचावकर्मियों ने कंक्रीट के स्लैब को तोड़ा और मलबे को हटाया. कंक्रीट स्लैब करीब 50 टन का था जिसके कारण मलबा हटाने में काफी मुश्किल आई.

ये भी पढ़ें:- Manipur: इंफाल में केंद्रीय मंत्री आरके रंजन के आवास पर फेंका गया पेट्रोल बम, घर में लगाई गई आग

मलबे में दबा देखा गया: एससीडीएफ

सिंगापुर नागरिक रक्षा बल (एससीडीएफ) ने एक बयान में कहा, ‘‘एक कर्मचारी के लापता होने की सूचना मिली थी और गहन तलाश अभियान के बाद शाम करीब छह बजे उसे मलबे में दबा देखा गया. कर्मी की सांस नहीं चल रही थी और उसकी नाड़ी बंद थी.’’
रात करीब नौ बजकर 45 मिनट पर मलबे से शव को बाहर निकाला जा सका और घटनास्थल पर मौजूद चिकित्साकर्मियों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

– भाषा

Satwik Sharma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

21 minutes ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago