दुनिया

Drone Attack: “भारतीय तट से 200 समुद्री मील दूर केमिकल शिप पर हुआ हमला ईरान ने किया”, पेंटागन ने किया चौंकाने वाला दावा

Drone Attack:  हिंद महासागर में करीब 200 समुद्री मील दूर पोरबंदर तट पर एक व्यापारिक जहाज पर संदिग्ध ड्रोन से हमले का मामला सामने आया है. इस हमले को लेकर अमेरिका के रक्षा विभाग ने दावा किया है कि जिस केमिकल टैंकर पर ड्रोन से हमला किया गया है वो ईरान से लॉन्च किया गया था. इस मामले को लेकर पेंटागन के प्रवक्ता की तरफ से बयान भी जारी किया गया है.

ईरान की ओर से एक तरफा हमला किया गया

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा कि “लाइबेरिया का झंडा, जापान के स्वामित्व वाला और नीदरलैंड से चलने वाले केम प्लूटो हिंद महासागर में स्थानीय समया के अनुसार सुबह 10 बजे फंस गया था. इस पर ईरान की ओर से एक तरफा हमला करने वाले ड्रोन ने भारत के तट से 200 समुद्री मील दूर हमला किया.” पेंटागन ने ये भी कहा कि ये 2021 के बाद से कमर्शियल शिप पर 7वां हमला ईरानी हमला था.

हूती विद्रोहियों ने जहाजों पर तेज किए हमले

ये घटना उस वक्त हुई है जब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजरायल-हमास युद्ध के बीच लाल सागर में जहाजों पर हमले तेज कर दिए हैं. जानकारी के अनुसार इस हमले में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. टैंकर में जो आग हमले की वजह ले लगी थी, उसे बुझा दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Jammu and kashmir: आतंकियों की नापाक हरकत, बारामूला में रिटायर्ड SSP की गोली मारकर हत्या, मस्जिद में घुसकर किया हमला

पी-8I समुद्री गश्ती विमान को किया गया तैनात

वहीं इस हमले को लेकर पीटीआई ने बताया कि यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस की तरफ से घटना की सूचना दिए जाने के बाद नौसेना के पी-8I समुद्री गश्ती विमान को जहाज और उसके चालक दस्ते की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया गया है.

जहाज आईसीजीएस विक्रम को किया गया रवाना

भारतीय नौसेना ने कमर्शियल जहाज की मदद के लिए अग्रिम मोर्चे के एक युद्धपोत को भेज दिया है. इसके अलावा भारतीय तटरक्षकों ने भी कार्रवाई करते हुए जहाज आईसीजीएस विक्रम को घटनास्थल के लिुए रवाना किया है.

यह भी पढ़ें- Earthquake Tremors: तेज तीव्रता के दो झटकों से हिली ताइवान की धरती, जान बचाने के लिए घर से निकलकर भागे लोग

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

38 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

56 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 hour ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago