Categories: दुनिया

Toshakhana Case: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान के घर पहुंची पुलिस, तोशखाना मामले में हो सकती है गिरफ्तारी, पुलिस और समर्थकों में बहस

Toshakhana Case: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चेयरमैन इमरान खान को रविवार को तोशखाना मामले में गिरफ्तार किए जाने की संभावना है. इस्लामाबाद पुलिस पूर्व पीएम के गिरफ्तारी वारंट के साथ लाहौर पहुंच गई है. स्थानीय मीडिया ने ये जानकारी दी.

28 फरवरी को संघीय राजधानी में एक जिला और सत्र अदालत द्वारा खान के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि सभी कानूनी आवश्यकताएं पूरी होने के बाद खान को गिरफ्तार किया जाएगा.

इस बीच, पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा कि खान को गिरफ्तार करने का कोई भी प्रयास स्थिति को गंभीर रूप से खराब कर देगा. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं इस अक्षम और पाकिस्तान विरोधी सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं कि पाकिस्तान को और संकट में न डालें और समझदारी से काम लें, कार्यकर्ता जमां पार्क पहुंचें.’

इमरान खान पर आरोप है कि उन्होंने पीएम रहते हुए विदेशों से मिलने वाले महंगे गिफ्ट्स को बेचकर मोटा मुनाफा कमाया था. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले साल सितंबर में खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले कम से कम चार कीमती तोहफे बेचे दिए थे.

सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग को बताया था कि राज्य के खजाने से इन गिफ्ट्स को 2.15 करोड़ रुपए में खरीदा गया था और इन्हें बेचकर उन्हें करीब 5.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. इन गिफ्ट्स में एक Graff घड़ी, कफलिंक का एक जोड़ा, एक महंगा पेन, एक अंगूठी और चार रोलेक्स घड़ियां सहित कई अन्य उपहार थे.

ये भी पढ़ें: Toshakhana Case: इमरान खान की बढ़ सकती है मुश्किल, तोशखाना मामले में आज आरोप तय करेगी पाकिस्तान की अदालत

दरअसल पाकिस्तान के कानून के मुताबिक, किसी व्यक्ति को गिफ्ट रखने की अनुमति देने से पहले विदेशी उपहारों को मूल्यांकन के लिए तोशखाना या कोषागार में जमा करना जरूरी है. बड़े उपहार तोशखाना भेजे जाते हैं, लेकिन प्राप्तकर्ता उन्हें 50 फीसदी तक की छूट पर वापस खरीद सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

8 minutes ago

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

16 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

25 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

26 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

33 minutes ago

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

1 hour ago