देश

Holi: ‘बाहुबली गुझिया’ ने इस दुकान पर बढ़ाई भीड़, 50 हजार रु किलो ‘गोल्डन गुझिया’ भी डिमांड में, ‘पटाखों वाले गुलाल’ के साथ होली के रंग में रंगी यूपी

अनुज कुमार

Holi: यूपी वालों पर होली का खुमार पूरी तरह से चढ़ गया है. वैसे तो इस बार होली 6 की रात को जलेगी, लेकिन 7 के बजाए 8 को खेली जाएगी. पर होली के मतवालों को भला कौन रोक सकता है. अगर लखनऊ की बात करें तो यहां पुराना लखनऊ में जहां 7 को ही लोगों ने रंग खेलने की प्लानिंग कर ली है. वहीं लखनऊ के अन्य हिस्सों में 8 हो रंग चलेगा. इसके अलावा कानपुर में तो 8 दिन तक होली खेली जाएगी. इसी तरह बनारस और मथुरा में भी हफ्तों रंग चलने वाला है. इसके साथ बाजारों में विभिन्न तरह की पिचकारियां व गुलाल आकर्षण का केंद्र बने है तो वहीं बाहुबली गुझिया भी लोगों के मन को खूब भा रही है, लेकिन इसकी कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप.

बाहुबली के साथ ही गोल्डन गुझिया की धूम

जी हां…लखनऊ के जाने-माने छप्पन भोग वालों ने इस बार बाहुबली गुझिया बनाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है. ‘बाहुबली गुझिया’ को इस त्योहारी सीजन का शो स्टॉपर माना जा रहा है. महिलाओं में इसे लोकप्रिय बनाने के लिए लखनऊ में बाहुबली गुझिया प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसने जितनी जल्दी दो किलो की गुझिया को समाप्त किया, उसे इनाम भी दिया गया. छप्पन भोग के विनोद कुमार गुप्ता बताते हैं कि दो किलो बाहुबली गुझिया की कीमत 5 हजार है.

तो वहीं गोल्डन गुझिया, की एक किलो की कीमत 50 हजार है. अधिक महंगी होने के कारण इस गुझिया को दो-दो के पीस में पैक किया गया है. विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि गोल्डन गुझिया में सोने के वर्क का काम किया गया है. साथ ही जो ड्राइ फ्रूट्स इस्तेमाल किए गए हैं, वो कश्मीर, अफगानिस्तान व यूएस से मंगाए गए हैं.

पढ़ें इसे भी- Masan Holi: बनारस की मसान होली में उड़ी 8 क्विटल से ज्यादा भस्म, जलती चिताओं की राख और नरमुंड का माला से सजे अघोरी, तांत्रिक और साधु-संत

सिलेंडर गुलाल व पटाखा गुलाल

होली पर पिचकारियों व गुलाल से भी मार्केट सज कर तैयार हो गई है. महंगाई के कारण भी बाजारों में रौनक कम नहीं दिखाई दे रही है. लखनऊ की मार्कट में थ्री पिचकारी, सिलेंडर वाला गुलाल, पटाखों वाला गुलाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 minute ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

18 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

18 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

26 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

44 minutes ago