देश

“ए ललना CM होइहें हिंद के, ओसे PM होइहें हो…” साइकिल पर निकले तेजू भईया, इस गाने संग वीडियो ट्वीट कर जाहिर कर दी ख्वाहिश!

Tej Pratap Yadav: बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर साइकिल से जाते हुए वीडियो शेयर किया है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि “रातों-रात सफलता जैसा कुछ नहीं होता, कोई शॉर्टकट नहीं होता. आगे बढ़ते रहने के लिए दृढ़ संकल्प और साहस की आवश्यकता होती है”. उनके मुताबिक, वो कहना चाह रहे है कि किसी भी व्यक्ति को सफलता एक दिन में नहीं मिलती है, उसके लिए साहस दिखाने की जरुरत होती है. उनके वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी वीडियो में सोहर (गाना) भी लगाया है जिसमें उन्होंने अपनी ख्वाहिश जाहिर कर दी है. उस गाने में पीएम बनने का भी जिक्र भी हो रहा है. वीडियो के साथ में सोहर बज रहा है कि “ए ललना CM होइहें हिंद के, ओसे PM होइहें हो…” साइकिल पर निकले तेजू भईया”

‘तेज प्रताप साइकल से सदन जा रहे हैं’

दरअसल, तेज प्रताप यादव साइकल से सदन जा रहे हैं. इस दौरान वह सफलता की बात करते हुए दिखाई रहे रहे हैं. उन्होंने ‘हमारा जनात बबुआ जी एम होईहैं ना ना ललना डी एम होईहैं हो, ये ललना 3 हिंद के सितारा इ ता सी एम होईहैं ओसे उपरा पीएम होईहैं हो.’ गाना लगाया है. तेज प्रताप यादव अभी बिहार में सीएम नीतीश के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हैं और उनके इस तरह कई वीडियो सामने आते रहते हैं.

यह भी पढ़ें-    दिल्ली सरकार में एक और बड़ा घोटाले ! शिक्षकों की नियुक्तियों को लेकर पायी गईं गड़बड़ियां, जल्द दिए जा सकते हैं जांच के आदेश

इससे पहले भी साइकल से जाने का वीडियो किया था पोस्ट

इससे पहले भी तेज प्रताप यादव ने साइकिल से अपने दफ्तर जाने का वीडियो पोस्ट किया था, तब उन्होंने कहा था कि “जब वह सो रहे थे तब सुबह करीब नौ बजे नेताजी मुलायम सिंह सपने में आए. इस दौरान मुलायम सिंह ने उनसे बहुत सी बातें कीं. उन्हें अपने गले लगाया. इतना ही नहीं मुलायम सिंह ने उनके साथ साइकिल भी चलाई. इससे उन्हें साइकिल से दफ्तर आने की प्रेरणा मिली. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि साइकल चलाने से शरीर फीट रहता है और फीटनेस बना रहती है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

3 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

20 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

20 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

28 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

46 minutes ago