Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

US राष्ट्रपति जो बाइडेन की पोती की सुरक्षा में बड़ी चूक, सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने संदिग्धों पर दागी गोलियां

Joe Biden granddaughter Security Breach: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पोती की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है.

Biden And Noname

अपनी पोती के साथ जो बाइडेन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Joe Biden granddaughter Security Breach: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पोती की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति की पोती नाओमी बाइडेन की एसयूवी की खिड़की तोड़ने की कोशिश की, इस दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने फायरिंग कर दी.

जो बाइडन की सुरक्षा में बड़ी चूक

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पोती नाओमी बाइडन की सुरक्षा में सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स तैनात हैं. बताया जा रहा है कि नाओमी अपनी सिक्योरिटी के साथ जॉर्जटाउन में थीं. उनकी कार (एसयूवी) एक जगह पर पार्क थी, इसी दौरान वहां पर कुछ संदिग्ध लोग पहुंचे और नाओमी की कार का शीशा तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद वहां मौजूद सुरक्षा एजेंट्स गोली चला दी. हालांकि, अभी इस मामले में पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.

पेशे से वकील है बाइडेन की पोती

बता दें कि यूएस प्रेसिडेंट की पोती नाओमी पिछले साल नवंबर में अपनी प्रेमी से शादी की थी. 29 वर्षीय नाओमी बाइडेन के बेटे हंटर की बड़ी बेटी है. नाओमी बाइडेन पेशे से वकील है. गौरतलब है कि बाइडेन की पोती का नाम उनकी बेटी के ऊपर रखा गया है, जिनकी कार हादसे में मौत हो गई थी.

दादा की चहेती हैं नाओमी

नाओमी बाइडेन अपने दादा जो बाइडेन की बहुत चहेती है. साल 2020 में एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में नाओमी बाइडेन ने बताया था कि उनके दादा कहीं भी रहें, वो उन्हें फोन करती हैं तो वो कहीं भी रहे, लेकिन उनका फोन तुरंत उठाते हैं. नाओमी ने बताया था कि एक बार एक स्पीच के दौरान जो बाइडेन ने उनका फोन उठाया था.

कानून की पढाई की है बाइडेन की पोती

अमेरिकी राष्ट्रपति की पोती का पालन-पोषण वॉशिंगटन डीसी में हुआ है. वहीं उनकी शिक्षा की बात कि जाए तो नाओमी बाइडेन ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया से अंतरराष्ट्रीय रिलेशन्स में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद नाओमी ने कोलंबिया लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई की है.

ये भी पढ़ें- ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को किया बर्खास्त! लंदन पुलिस को बताई थी फिलिस्तीन समर्थक

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital