सुबह उठते ही मोबाइल स्क्रॉलिंग: दिल की सेहत पर भारी पड़ सकती है यह आदत
आतंकी समूह हमास का मेन ऑपरेशन बेस यानी मुख्य ठिकाना गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा अस्पताल के नीचे है.
Israel Gaza War Updates: पश्चिमी एशिया में इजरायल और हमास की जंग छिड़े आज 21 दिन हो गए हैं. दोनों ओर से खूब मारा-मारी मची हुई है. जंग में अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं, जिनमें अधिकतर गाजा के रहने वाले हैं. इजरायल फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास को मिटाना चाहता है, इसलिए गाजा पर आए रोज एयरस्ट्राइक्स कर रहा है. अभी इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा है कि हमास का मेन ऑपरेशन बेस यानी मुख्य ठिकाना गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा अस्पताल के नीचे है.
बता दें कि गाजा पट्टी तीन ओर से इजरायल से घिरी हुई है, उसके पश्चिम में भूमध्य सागर है. इजरायल चाहता है कि गाजा पट्टी में हमास का नेटवर्क पूरी तरह खत्म हो जाए, इसलिए इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) और अन्य सुरक्षाबल गाजा में बमबारी कर रहे हैं. IDF ने हमास के एक प्रमुख ठिकाने से जुड़ी सैटेलाइट इमेज जारी की है. टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) के स्पोक्सपर्सन ने कहा- “हमास के सैंकड़ों लड़ाके अस्पताल में छिपे हैं. उस ठिकाने तक पहुंचने के लिए वे लड़ाके सुरंगें का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उन्हें अस्पताल के अंदर न जाना पड़े.” अब इजरायल उस ठिकाने को तबाह करने का विकल्प तलाश रहा है.
यह भी पढ़िए: इजरायल की एयर स्ट्राइक पर हमास का बड़ा दावा, कहा- हवाई हमले में मारे गए 50 बंधक
दूसरी ओर इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) के दावे को हमास ने खारिज किया है. हमास का यह भी कहना है कि जब तक सीजफायर नहीं होता तब तक इजरायली बंधकों को नहीं छोड़ा जाएगा. इजरायली सेना ने गुरुवार रात को बताया कि उन्होंने हमास के 5 सीनियर कमांडरों को मार गिराया है. मारे गए कमांडरों में एक इजरायल पर हमले करने वाले Hamas के पॉलिटिकल विंग के लीडर याह्या सिनवार के साथ मिलकर काम करता था.
गाजा में इजरायल के हमलों के बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) का बयान आया है. संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में कहा कि गाजा में लोगों को जितनी मदद की जरूरत है उतनी मदद नहीं पहुंचने दी जा रही है, यह गलत है. लोगों तक राहत सामग्री पहुंचने दी जानी चाहिए. ऐसी जानकारी मिली है कि वहां अब तक सिर्फ 84 ट्रक राहत सामग्री लेकर पहुंचे हैं..जो गाजा में रहने वाले 23 लाख लोगों के लिए उूंट के मुंह में जीरे के समान है.
— भारत एक्सप्रेस
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…
Supreme Court news: आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…
Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…
दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई के…