Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

hamas and israel news hindi

केरल के मलप्पुरम में फिलिस्तीन के समर्थन में रैली निकाली गई. इस रैली को हमास कमांडर और हमास पोलित ब्यूरो के पूर्व चीफ खालिद मशेल ने भी संबोधित किया. इस मुद्दे को लेकर अब देशभर में सियासी बयानबाजी चालू हो गई है.

इजरायल और हमास की जंग में गाजा के लोग पिस रहे हैं. जंग शुरू होने के बाद गाजा पट्टी के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. अस्पताल बंद होने लगे हैं. लोगों को खाना-पानी तक नहीं मिल पा रहा है. 41 किलोमीटर लंबी और 10 किलोमीटर चौड़ी गाजा पट्टी खंडहर में तब्दील हो चुकी है.

इजरायल-हमास के बीच छिड़े युद्ध में गाजा पट्टी पर इजरायली सेना की तरफ से किए गए अटैक में 24 घंटे में 700 लोगों की मौत हुई है.