Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

BSP MP Danish Ali: बसपा ने अपने सांसद दानिश अली को कर दिया सस्पेंड, आखिर क्यों लिया ये फैसला

Danish Ali News: संसद में भाजपा सांसद से जिरह के बाद पिछले कई महीनों से सुर्खियों में रहे बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली को सस्पेंड कर दिया गया है. उनकी पार्टी ने ही ये फैसला किया है.

MP Danish Ali

सांसद दानिश अली

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Danish Ali suspended From BSP: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने सांसद दानिश अली को निलंबित कर दिया है. दानिश अली उत्तर प्रदेश की अमरोहा लोकसभा सीट से सांसद थे. उनको निलंबित किए जाने की जानकारी बसपा ने ही मीडिया को दी.

सांसद दानिश अली पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे थे. जिसके उपरांत उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 12 माल, एवेन्यू लखनऊ स्थित कार्यालय ने अली का निलंबन किया. इस बारे में आधिकारिक सूचना भी जारी की गई है.

BSP MP Danish Ali

कई महीनों से चर्चा में थे दानिश

दानिश अली पिछले कई महीनों से चर्चा में थे. संसद में विशेष सत्र के दौरान दानिश अली और भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी की तू तू-मैं मैं हुई थी. रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थीं,​ जिसका वीडियो वायरल हो गया था. उसके बाद सांसद दानिश अली और भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के विवाद पर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति की बैठक हुई थी. हाल में ही बिधूड़ी ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital