दुनिया

S Jaishankar In PAK: भारतीय विदेश मंत्री ने इस्लामाबाद में लगाया पौधा, पाक-चीन दोनों के PM से हुई मुलाकात

S Jaishankar Pakistan Visit: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस्लामाबाद में हैं. वे आज (बुधवार) सुबह इस्लामाबाद के जिन्ना कन्वेंशन सेंटर पहुंचे. जहां पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ और डिप्टी PM इशाक डार ने उनका स्वागत किया.

शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) की बैठक शुरू होने से कुछ घंटे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास में पौधारोपण किया. यहां उन्होंने वहां अर्जुन का पौधा लगाया. यहां तस्वीरों में आप उनको देख सकते हैं.

पाकिस्तान में भारतीय दूतावास में जयशंकर ने पौधारोपण किया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्लामाबाद में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) की बैठक (भारतीय समयानुसार) आज दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक चलेगी. इसमें SCO के व्यापार और आर्थिक एजेंडा पर चर्चा की जाएगी.

इस्लामाबाद में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) की बैठक के बाद ढाई बजे लंच होगा. उसके बाद शाम 4 बजे एस जयशंकर पाकिस्तान से वापस भारत के लिए रवाना होंगे.

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के साथ एस जयशंकर.

इस्लामाबाद में विदेश मंत्री एस जयशंकर की मुलाकात चीन के प्रधानमंत्री से भी हुई है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, डिनर के दौरान जयशंकर और चीनी PM ली कियांग मिले और दोनों के बीच कुछ देर बातें हुईं. हालांकि, कल डिनर के दौरान जयशंकर की पाकिस्तान के PM शहबाज से ज्यादा बातचीत नहीं हुई.

विदेश मंत्री जयशंकर इस्लामाबाद में ही बीती रात मंगोलिया के प्रधानमंत्री ओयुन-एर्डीन से मिले थे. मंगोलिया SCO का मेंबर नहीं है, लेकिन वह ऑबजर्विंग स्टेट के तौर पर समिट में शामिल हो रहा है.

9 साल में भारतीय विदेश मंत्री का पहला पाक दौरा

बताते चलें कि भारतीय विदेश मंत्री का बीते लगभग 9 सालों में यह पहला पाक दौरा है. एस जयशंकर 8 साल 10 महीने बाद पाकिस्तान जाने वाले भारत के पहले नेता हैं. इसलिए भी ये दौरा खास है. उनसे पहले 25 दिसंबर 2015 को भारत के PM मोदी पाकिस्तान के दौरे पर गए थे. तब PM मोदी एक सरप्राइज विजिट पर लाहौर पहुंचे थे. दरअसल, पाकिस्तान में आतंकवाद को सपोर्ट किए जाने के कारण दोनों देशों के बीच संबंध खासे तनावपूर्ण रहे हैं.

यह भी पढ़िए: अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की ऐतिहासिक यात्रा पर राष्ट्रपति मुर्मू, जानें शेड्यूल

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अहमदाबाद को मिलने जा रही बड़ी सौगात! अमित शाह आज करेंगे इन 5 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन, बदल जाएगा शहर का नक्शा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में कई उद्घाटन…

19 minutes ago

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, बताया कौन हैं समाज के सच्चे ‘सत्पुरुष’

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत…

57 minutes ago

‘किसानों-दीवाली के खिलाफ रची गई साजिश!’ रेखा सरकार के विस्फोटक बयान से गरमाई राजधानी की राजनीति

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ने के बाद मंत्री कपिल…

1 hour ago

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का खास संदेश! देवभूमि की जनता के लिए कही यह बड़ी बात

PM Modi: उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह…

1 hour ago

दिवाली की रात बुझ गया घर का चिराग, छाती में रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत

Delhi Narela Hadsa: दिल्ली के नरेला की राजीव कॉलोनी में दिवाली पर पटाखा चलाते समय…

1 hour ago