दुनिया

PM Modi US Visit: व्हाइट हाउस में मेरा सम्मान भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान- अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी

PM Modi US Visit: पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर हैं. इस यात्रा के दूसरे दिन आज पीएम मोदी व्हाइट हाउस पहुंचे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन ने उनका स्वागत किया. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच रिश्ते को 21वीं सदी के सबसे अहम संबंधों में से एक बताया. जो बाइडेन ने कहा कि हमारे संविधान के पहले शब्द यही है कि ‘हम, देश के नागरिक, हमारे लोगों के बीच स्थाई संबंध और साझे मूल्य और वर्तमान के मुद्दों से निपटने के लिए वैश्विक नेताओं के रूप में हमारी साझी ज़िम्मेदारी है. वहीं पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया.

ये भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान- पीएम मोदी

संयुक्त प्रेस कॉन्फेंस के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “आज व्हाइट हाउस में शानदार स्वागत समारोह एक प्रकार से भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान और गौरव है. ये सम्मान अमेरिका में रहने वाले 4 मिलियन से अधिक भारतीय लोगों का भी सम्मान है. पीएम बनने के बाद मैं कई बार व्हाइट हाउस गया हूं. यह पहली बार है जब व्हाइट हाउस के दरवाजे इतनी बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए खोले गए हैं.” पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय समुदाय के लोग अपने टैलेंट से अमेरिका में भारत की शान बढ़ा रहे हैं. आप सब हमारे संबंधों की असली ताकत हैं.

इसके पहले, जो बाइडेन ने कहा, “मैं सम्मानित हूं कि लगभग 15 साल वर्षों में पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका भारत गणराज्य के लिए एक आधिकारिक राजकीय यात्रा की मेज़बानी कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी आपका व्हाइट हाउस में स्वागत है. आपके सहयोग से, हमने स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के लिए क्वाड को मजबूत किया है. अब से दशकों बाद, लोग पीछे मुड़कर देखेंगे और कहेंगे कि क्वाड ने वैश्विक भलाई के लिए इतिहास की दिशा को मोड़ दिया.”

ये भी पढ़ें: PM Modi US Visit LIVE: व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, बोले- गॉड ब्लेस अमेरिका

उन्होंने कहा कि क़ानून के तहत समानता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धार्मिक बहुलवाद, हमारे लोगों की विविधता यह मूल्य सिद्धांत दृढ हैं और विकसित हुए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए व्हाइट हाउस के लॉन में भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए थे. ये लोग वंदे मातरम और मोदी-मोदी के नारे भी लगा रहे थे. वहीं व्हाइट हाउस की बालकनी पर एक भारतीय छात्र ने वायलिन भी बजाया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

23 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

35 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

43 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

52 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

54 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

1 hour ago