Justin Trudeau in India: भारत की राजधानी दिल्ली स्थित एयरपोर्ट पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विमान में अभी कुछ तकनीक खराबी आ गई है, जिसके कारण वो उड़ान नहीं भर पाया है. जस्टिन ट्रूडो अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ G20 समिट में हिस्सा लेने भारत आए थे. आज यहां उन्हें तीसरा दिन है, और समिट संपन्न होने के बाद उन्हें अपने देश वापस जाना था. हालांकि, अब उन्हें यहां और रुकना पड़ गया है.
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक,दिल्ली स्थित हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया कि कनाडाई प्रतिनिधिमंडल तब तक भारत में रहेगा, जब तक कि इंजीनियरिंग टीम समस्या को ठीक नहीं कर लेती.
इससे पहले ट्रूडो ने मीडिया ने अपनी भारत यात्रा के बारे में मीडिया से बात की थी. ट्रूडो ने कहा, “आज मेरी और पीएम मोदी की मुलाकात हुई. हमने अपनी G20 संगठन की प्राथमिकताओं और पिछले कुछ दिनों में हुई प्रगति के बारे में बात की – साथ ही जलवायु परिवर्तन से लड़ने, लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने, यूक्रेन का समर्थन करने और कानून के शासन को बनाए रखने पर अपने विचारों को साझा किया.
बता दें कि कनाडा क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है. कनाडा का क्षेत्रफल 99.9 लाख वर्ग किलोमीटर है. हालांकि कनाड़ा की जनसंख्या काफी कम है. भारत के एक ही राज्य गुजरात की जनसंख्या भी उससे ज्यादा होगी. कनाडा में 4 करोड़ से भी कम लोग रहते हैं.
— भारत एक्सप्रेस
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…