खेल

IND vs PAK Asia Cup 2023: भारत-पाक मुकाबले में बारिश ने फिर डाला खलल, अब रिजर्व डे में खेला जाएगा मैच

Asia Cup 2023, India Vs Pakistan: एशिया कप 2023 सुपर-4 में रविवार (10 सितंबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच खेला गया. हालांकि या मुक़ाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका. मैच रुकने तक भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बना लिए थे. अब इसी स्कोर से आगे भारतीय टीम अगले दिन यानी रिजर्व डे (सोमवार) को बल्लेबाजी करेगी.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी कर रही टीम इंडिया की शुरुआत बहुत शानदार रही. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पिछली गलतियों से सबक लेते हुए टीम को बढ़िया शुरुआत दी और 121 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की. कप्तान रोहित शर्मा ने 49 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में 56 रनों की पारी खेली. वहीं शुभमन गिल ने 52 गेंदों पर 58 रनों की आतिशी पारी खेली. पाकिस्तान की तरफ से इस मैच में अब तक शाहीन आफरीदी और शादाब खान ने 1-1 विकेट लिए हैं.

वहीं बारिश के कारण मैच रोके जाने तक विराट कोहली 8 और केएल राहुल 17 रन बनाकर नाबाद थे. सोमवार को अब मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगा.

इस मैच के लिए भारत ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं. केएल राहुल की टीम में वापसी हुई है जो श्रेयस अय्यर की जगह टीम में शामिल हुए हैं. इसके अलावा गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें: IND vs PAK : टॉस जीतकर पाकिस्तान ने चुनी गेंदबाजी, बुमराह-राहुल की टीम में वापसी, देखें प्लेइंग इलेवन

भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव

पाकिस्तान: फखर जमान , इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन शाह आफरीदी

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

5 minutes ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

41 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

43 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago