Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Israel ने ही करवाए थे लेबनान में Pager Blasts, 2 माह बाद PM बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद कबूला

लेबनान में हुए पेजर ब्लास्ट के दो महीने बाद इजरायल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने ये बात मानी है कि उन्होंने ही लेबनान में पेजर ऑपरेशन को हरी झंडी दी थी.

Benjamin Netanyahu

PM बेंजामिन नेतन्याहू.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Lebanon Pager Attacks: दो माह पहले पश्चिमी एशिया के देश लेबनान में संचार के लिए इस्तेमाल किए जा रहे पेजरों में सिलसिलेवार धमाके होने से तहलका मच गया था. उन धमाकों के पीछे इजरायल का हाथ था. इसकी पुष्टि इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के एक बयान से हुई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘मैंने ही पेजर ब्लास्ट्स की मंजूरी दी थी’.

न्यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर महीने में लेबनान में हुए पेजर धमाकों में करीब 40 लोग मारे गए थे और हजारों ईरान समर्थित हिज्‍बुल्‍लाह के लड़ाके घायल हो गए थे. तब ये सवाल उठा था कि इन धमाकों को इजरायल ने ही अंजाम दिया होगा. इजरायल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रवक्‍ता ओमर दोस्तरी ने अब इस बारे में मीडिया को बताया है.

यह भी पढ़िए: इजरायल-फिलिस्तीन के पड़ोसी मुल्क लेबनान में पेजरों में सीरियल ब्लास्ट, 11 की मौत, 4000 लोग घायल, ईरानी राजदूत भी जख्मी

ओमर दोस्तरी ने न्यूज एजेंसी AFP से कहा, “पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को इसकी पुष्टि की है कि उन्होंने लेबनान में पेजर ऑपरेशन को हरी झंडी दी थी.” यानी इजरायल (Israel) के प्रधानमंत्री ने यह स्वीकार किया है कि उन्होंने ही लेबनान में पेजर हमलों (Pager Attack) को मंजूरी दी थी.

यह भी पढ़िए: मोबाइल के जमाने में पेजर का इस्तेमाल आखिर क्यों कर रहे हिजबुल्लाह लड़ाके? समझिए..कैसे हुए लेबनान में धमाके

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital