दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने एल्विश यादव और फाजिलपुरिया पर कसा शिकंजा
ED Action Today: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यूट्यूबर एल्विश यादव और पंजाबी सिंगर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उनकी करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली है. ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज हुई कार्रवाई से पहले ईडी ने एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के बयान दर्ज किए थे और उन दोनों से लंबी पूछताछ भी की थी. एल्विश यादव पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में थे. उन पर रेव पार्टियों में नशे की चीजें एवं सांपों की डिलीवरी कराने का आरोप है.
एल्विश यादव बतौर यूटूबर हरियाणा में बहुत पॉपुलर हैं. उनकी अधिकतर संपत्तियां यूपी और हरियाणा में हैं. बताया जा रहा है कि आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इन्हीं दो राज्यों में एल्विश यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.
एल्विश यादव पिछले साल बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता रहे थे. हालांकि, उनकी चर्चा रेव पार्टी कराने और सांपों के जहर की सप्लाई मामले में ज्यादा हुई. कुछ माह पहले उनको सांपों के जहर की खरीद-फरोख्त के मामले में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का भी केस दर्ज किया गया.
— भारत एक्सप्रेस
Premanand Maharaj News: केली कुंज आश्रम पर लगे आरोपों और शिष्य की मौत के विवाद…
Amit Shah: संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता दावा…
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…
Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…
सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…
बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…