प्रतीकात्मक चित्र- Pixabay
Word of the Year: क्या आप भी सोशल मीडिया पर घंटों बिना वजह स्क्रॉल करते रहते हैं? मीम्स देखते-देखते आपका मन नहीं भरता? अगर हां, तो हो सकता है कि आप “ब्रेन रॉट” (Brain Rot) का सामना कर रहे हो. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (OUP) ने “ब्रेन रॉट” को 2024 का वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया है.
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के अनुसार, “ब्रेन रॉट” का मतलब है किसी व्यक्ति की मानसिक या बौद्धिक स्थिति का खराब होना. यह खासकर तब होता है जब कोई व्यक्ति ज्यादा समय तक बेकार या आसान सामग्री (आज के समय में ऑनलाइन कंटेंट) देखता रहता है. लोग इस शब्द का उपयोग सोशल मीडिया पर “लो क्वालिटी वाले ऑनलाइन कंटेंट” के बहुत ज्यादा उपयोग पर चिंता जताने के लिए कर रहे हैं.
ऑक्सफोर्ड के लैंग्वेज एक्सपर्ट्स ने छह शब्दों को शॉर्टलिस्ट किया. ये शब्द इस साल लोगों के मूड और बातचीत को दर्शाते हैं. इसके बाद, पब्लिक वोटिंग के जरिए “ब्रेन रॉट” को विजेता चुना गया. विशेषज्ञों ने वोटिंग के साथ-साथ लोगों के सुझाव और लैंग्वेज डेटा को भी ध्यान में रखा.
OUP ने बताया कि 2023 की तुलना में “ब्रेन रॉट” शब्द का उपयोग 230% बढ़ा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए ये शब्द तेजी से पॉपुलर हुआ. यह शब्द अब पत्रकारिता में भी जगह बना चुका है.
यह शब्द सबसे पहले सोशल मीडिया पर Gen Z और Gen Alpha के बीच लोकप्रिय हुआ, लेकिन अब इसे आमतौर पर सोशल मीडिया पर मिलने वाले बेकार कंटेंट को दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. “ब्रेन रॉट” वर्चुअल दुनिया के खतरों में से एक को दिखाता है और यह बताता है कि हम अपने फ्री टाइम का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: साल 2024 में ये शब्द बना ‘Word Of The Year’, यहां जानें नाम और इसका मतलब
-भारत एक्सप्रेस
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…