दुनिया

Pakistan: पाकिस्तान में 75 वर्षीय डॉक्टर को गोलियों से भूना, अहमदिया मुसलमान होने की मिली सजा, गरीब मरीजों का करते थे इलाज

Pakistan: आतंक का पर्याय बन चुके पाकिस्तान में अब अहमदिया मुस्लिम भी सुरक्षित नहीं है. यहां तक कि इस मुल्क के लोगों की बेहतरी के लिए अपना घर परिवार छोड़कर उनकी सेवा करने वाले भी अब नफरत का शिकार हो रहे हैं. घटना पंजाब प्रांत के गुजरात जिले के गोत्रियाला की है. बीते 19 फरवरी को दिन-रात लोगों की सेवा करने वाले 75 वर्षीय अहमदी डॉक्टर रशीद अहमद की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

हमले के वक्त कर रहे थे मरीजों की जांच

मिली जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर रशीद अहमद को उस वक्त गोली मारी गई जब वह अपने क्लिनिक में मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर रहे थे. अचानक हुए इस हमले से आसपास के इलाके के लोगों में खौफ बना हुआ है.

विदेशी नागरिक और धर्म के कारण रशीद अहमद की हत्या

डॉ. रशीद का परिवार जहां नॉर्वे में बसा हुआ है, वहीं वह अपने सेवा भाव के चलते पाकिस्तान में रह रहे थे. डॉ. राशिद ने पाकिस्तान में गरीब ग्रामीणों की सेवा के लिए एक होम्योपैथी क्लिनिक खोला था. कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में एक विदेशी नागरिक होने और डॉक्टर के धर्म को लेकर उनकी हत्या कर दी गई. अभी तक उनके हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

मानवतावादी थे डॉ अहमद

स्थानीय लोगों के अनुसार डॉ अहमद एक मानवतावादी इंसान थे. नॉर्वे में अपनी नौकरी से सेवानिवृत्त के बाद उन्होंने अपना जीवन खतरे में डालकर भी अपने गांव, गोत्रियाला के लोगों की तकलीफों को दूर करने का फैसला किया और अपने मूल वतन पाकिस्तान लौट आए.

इसे भी पढ़ें: सारी तैयारियां हो गईं थीं लेकिन अपने ही रिसेप्शन में नहीं पहुंच सके दूल्हा-दुल्हन, घंटों लिफ्ट में फंसे रहे और फिर…

अहमदिया मुसलमानों के खिलाफ बढ़ रही नफरत की घटना

इधर कुछ दिनों से पाकिस्तान में अहमदिया मुसलमानों के खिलाफ नफरत को लेकर कई मामले सामने आ चुके हैं. कुछ दिनों पहले ही अज्ञात लोगों ने कराची में उनके मस्जिदों को अपवित्र करने का काम किया था. ट्विटर पर एक वीडियो भी इसे लेकर काफी वायरल हुआ था जिसमें हमलावर इनके मस्जिदों को तोड़ रहे थे.

पाकिस्तान में रहने वाले अहमदिया मुसलमानों को दूसरे धर्म के लोगों की घृणास्पद करतूतों का सामना करना पड़ रहा है. आए दिन इनके साथ हिंसा और उत्पीड़न की खबरे सामने आती रहती हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

8 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

22 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

34 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

46 minutes ago