दुनिया

पाकिस्तान में हाहाकार! पेट्रोल-डीजल की कीमत पहुंची 330 रु प्रति लीटर के पार

Petrol-Diesel Price Hike in Pakistan: पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी ने मुल्क की अवाम के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इस बीच कार्यवाहक सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है, जिसके बाद यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगभग 330 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि मुद्रास्फीति दर पहले से ही दहाई अंक में पहुंची हुई है.

कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ की मंजूरी मिलने के बाद वित्त मंत्रालय ने पेट्रोल की कीमत में 26.02 रुपये और डीजल की कीमत में 17.34 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का आदेश जारी कर दिया. इसके बाद पेट्रोल और ‘हाई-स्पीड’ डीजल (एचएसडी) की कीमतें 330 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा हो गई हैं.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी इन्वेस्टर Ray Dalio ने पीएम मोदी को बताया डेन शियाओपिंग, कहा- कोई नहीं रोक सकता भारत की राह

पाकिस्तान के अखबार ‘डॉन’ ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों का 330 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचना एक मनोवैज्ञानिक अवरोध के टूटने जैसा है. अगस्त में मुद्रास्फीति की दर 27.4 प्रतिशत से अधिक बढ़ने के बाद ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इसके पहले एक सितंबर को भी कार्यवाहक सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2023 Final: भारत ने रिकॉर्ड 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा

महंगाई की मार से जनता त्रस्त

पिछले 15 दिनों में दो बार इन पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ने से पाकिस्तान के लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा. पेट्रोल और एचएसडी का उपयोग सभी निजी और सार्वजनिक सेवा वाहनों द्वारा किया जाता है. दूसरी तरफ, पाकिस्तान में खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़े हुए हैं. यहां आटा-चावल से लेकर नमक और चीनी तक के दाम बेतहाशा बढ़े हैं, जिसके कारण आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

2 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

10 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

37 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

47 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

60 minutes ago