दुनिया

Pakistan: महंगाई से बेहाल पाकिस्तान अब रक्षा बजट कम करने की तैयारी में, दूध 210 रुपये तो चिकन के दाम भी पहुंचे 780 रुपये तक

Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान आर्थिक मोर्चे पर लगातार नाकाम साबित हो रहा है. बढ़ती महंगाई से वहां की आवाम के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है. आलम यह है कि पाकिस्तान में दूध की कीमतें 190 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर से बढ़ते हुए 210 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. ऐसे में अब पाकिस्तान अपने रक्षा बजट को कम करने की तैयारी में है.

लगातार बढ़ रहे हैं जरूरी चीजों के दाम

दूध की कीमतों के 210 पाकिस्तानी रुपये होने के अलावा यहां मुर्गे का मांस अब 700-780 रुपये प्रति किलो हो गया है. इसके अलावा अन्य जरूरी सामानों के दाम बढ़ने से वहां की आम जनता बेहाल है.

पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में आ रही है कमी

खराब आर्थिक हालात और नकदी संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार भी कम होते जा रहा है. अब यह तीन अरब डॉलर से भी कम रह गया है. वहीं पाकिस्तान की आम जनता पर आने वाले दिनों में और महंगाई की मार पड़ सकती है. आईएमएफ द्वारा द्वारा पाकिस्तान को लोन देने को लेकर जो शर्तें रखी गई हैं उनमें कई ऐसी बातें हैं जिनसे आम जनता पर करों का बोझ बढ़ने जा रहा है.

इन शर्तों में बिजली सब्सिडी को खत्म करने से लेकर राजस्व में बढ़ोतरी शामिल है. वहीं आईएमएफ द्वारा जीएसटी को 17 से बढ़ाकर 18 प्रतिशत करने के अलावा पेट्रोलियम उत्पादों पर जीएसटी लगाना जैसी बातें शामिल हैं.

इसे भी पढें: फरिश्ता बनी NDRF की जूली, बचाई तुर्किये में छह साल की मासूम की जान

पाकिस्तान कर सकता है रक्षा बजट में कटौती

पाकिस्तानी वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार आईएमएफ की शर्तों में रक्षा बजट में कटौती की बात भी कही गई है. इस संदर्भ में सरकार ने रक्षा मंत्रालय से रक्षा बजट में 10-15 फीसदी की कटौती करने के लिए भी बात की है. आईएमएफ की शर्तों को देखते हुए पाकिस्तान का रक्षा मंत्रालय गैर-लड़ाकू बजट में 5-10 प्रतिशत की कटौती कर सकता है.

पाकिस्तान में रक्षा बजट काफी अधिक रहता है. अपने सैन्य संसाधनों और रक्षा पर अधिक बजट खर्च करने के कारण पाकिस्तान को कई आवश्यक वस्तुओं के लिए बजट में कटौती भी करनी पड़ती है.

Rohit Rai

Recent Posts

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

3 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

23 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

26 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

28 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

1 hour ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago