देश

दिल्ली में श्रद्धा जैसा एक और मर्डर, लड़की की हत्या के बाद ढाबे के फ्रिज में रखा शव, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में एक और श्रद्धा जैसा हत्याकांड सामने आया है. मंगलवार को दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र में पुलिस को फ्रिज के अंदर एक लड़की का शव मिला है. शव को देखकर ऐसा लगता है कि लड़की की हत्या काफी बेरहमी से की गई थी. हत्या करने के बाद लाश को ढाबे के फ्रिज में छुपा दिया गया था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है. आरोपी युवक की पहचान साहिल गहलोत के रूप में हुई है.

खबरों के मुताबिक, लड़की की हत्या कश्मीरी गेट आईएसबीटी (ISBT) के पास कार में गला दबाकर की गई. शव को छुपाने के लिए आरोपी ने लाश को अपने गांव के ढाबे में फ्रीजर के अंदर रख दिया था.

वेलेंटाइन डे के दिन मिली पुलिस को सूचना

वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी की सुबह सूचना मिली कि मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में एक ढाबे में एक युवती की हत्या कर शव छिपा दिया गया है. पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया. मित्रांव गांव के रहने वाले आरोपी साहिल गहलोत को पुलिस ने पकड़ लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें-   UP News: कानपुर देहात अग्निकांड पर राजनीति गरमाई, SP विधायक अमिताभ बाजपेयी नजरबंद, सपा ने कहा- मुआवजे में दिए जाएं 5 करोड़

श्रद्धा के टुकड़े करके भी फ्रिज में रखा था

बता दें कि दिल्ली में ही 18 मई, 2022 को आफताब पूनावाला ने श्रद्धा की गला घोंट कर हत्या कर दी थी. जिसके बाद उसके शव के लगभग 35 टुकड़े करके उसे ठिकाने लगाने से पहले करीब तीन हफ्ते तक घर में फ्रीज में रखा था. बाद में कई दिनों में उसने शव के टुकड़ों को शहर के अलग-अलग हिस्सों में ठिकाने लगा दिया था. दिल्ली की एक कोर्ट ने पुलिस की चार्जशीट पर 7 फरवरी को संज्ञान लिया था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

49 seconds ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

59 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago