दुनिया

” जब तक मोदी सरकार है कारोबार संभव नहीं”, पाकिस्तान की मंत्री हिना रब्बानी खार ने भारत के खिलाफ उगला जहर

Hina Rabbani Khar: पाकिस्तान की माली हालत इनदिनों ठीक नहीं है. देश घोर आर्थिक बदहाली से जूझ रहा है. विदेशी मुद्रा भंडार 4.34 अरब डॉलर से भी कम हो गया है. इतना ही नहीं आयात के लिए कुछ ही दिनों के पैसे बचे हुए हैं. हालत ऐसे होते जा रहे हैं कि लोग लूटपाट पर उतारू हो गए हैं. कहीं मुर्गी लूटने की तो कहीं आटा लूटने की खबर सामने आती रहती है. इस बीच पाकिस्तान के विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी खार ने कहा कि मोदी सरकार के साथ अच्छे संबंध नहीं होने के कारण भारत में कारोबार की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है.

2019 से बंद है भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार

हिना रब्‍बानी ने कहा कि भारत के साथ व्‍यापार का पाकिस्‍तान स्‍वागत करेगा लेकिन मोदी सरकार के साथ खराब संबंधों के कारण अभी इसकी कोई संभावना नहीं है. उन्होंने बताया कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच प्रत्‍यक्ष रूप से व्‍यापार साल 2019 से ही बंद है. हालांकि, अप्रत्‍यक्ष रूप से आज भी व्यापार जारी है. हिना रब्‍बानी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को बहाल करने के लिए व्‍यापार शुरू करने की समर्थक थीं लेकिन भारत में एक हिंदू राष्‍ट्रवादी सरकार के साथ काम करना असंभव है.

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में ट्रक से राहुल गांधी ने की 190 KM की यात्रा, ड्राइवर की कमाई जानकर हुए हैरान, सुना सिद्धू मूसेवाले का गाना

पाकिस्तान बातचीत करने को तैयार-हिना रब्बानी

बता दें कि हिना रब्बानी ने आरोप लगाया है कि भारत में बीजेपी सरकार तनाव को भड़का रही है. उन्होंने कहा कि भारत अगर अपने रुख को बदलता है तो उनका देश फिर से बातचीत करने के लिए तैयार है. बताते चले कि एक तरफ विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी बातचीत की बात कर रही हैं, वहीं उनके विदेश मंत्री बिलावल भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं. बताते चले कि इससे पहले भारत की उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार 1.35 अरब डॉलर तक पहुंच गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

12 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

40 minutes ago