लाइफस्टाइल

वॉशिंग मशीन में धोते हैं कपड़े तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना Washing Machine बन जाएगा कबाड़

कुछ समय पहले तक जहां महिलाएं हाथों से कपड़े धोती थीं लेकिन आजकल अधिकांश घरों में आपको वॉशिंग मशीन मिल जाएगा और लोग अब घर के कपड़े इसी में साफ करते हैं ताकि उन्हें मेहनत ना करनी पड़े और समय की भी बचत हो. आजकल ऑटोमैटिक मशीनों का क्रेज काफी ज्यादा है और इसमें कुछ मेहनत भी नहीं होती है. बस कपड़े मशीन में लगाओ और फिर निकालकर सुखा लो. लेकिन, वॉशिंग मशीन ऑटोमैटिक हो या सेमी-ऑटो, इनमें कपड़े धोने के भी कुछ नियम होते हैं. अगर इसकी समझ न हो तो कपड़े ठीक से साफ नहीं होंगे. वहीं मशीन भी डैमेज हो सकती है. ऐसे में यदि आप अपने वॉशिंग मशीन को नया और साफ रखना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा.

वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के नियम

छोटे वॉशिंग मशीन में पानी की कैपेसिटी भी कम ही होती है. ऐसे में अधिक पानी भरने से वॉशिंग मशीन में सारे कपड़े नहीं आ पाते हैं. इसलिए वॉशिंग में दिए गए लेवल तक ही पानी भरें और मशीन में लेवल से ज्यादा पानी भरने से बचें.

कपड़ों की कैपेसिटी

छोटे वॉशिंग मशीन में ज्यादा कपड़ों के कारण लोड बढ़ जाता है. ऐसे में आपको मशीन में 80 फीसदी कपड़े ही डालने चाहिए ताकि पानी की जगह पर्याप्त बचे. वहीं सारे भारी कपड़ों को मशीन में एक साथ न डालें और हल्के कपड़ों के साथ-साथ भारी कपड़े मिलाते रहें. इससे मशीन पर भार भी नहीं पड़ेगा और समय भी कम लगेगा.

ये भी पढ़े:Glowing skin tips: ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं नेचुरल उपाय, त्वचा की कई समस्याओं का है इलाज

इन बातों का रखें खास ख्याल

वॉशिंग मशीन की बेहतर फंक्शनिंग के लिए सबसे पहले पॉकेट चेक कर लें, उसके बाद ही इन्हें मशीन में डाले ध्यान रहें कि कपड़ों में प्लास्टिक, टिशू, सिक्के और चाभियां बिल्कुल न रहें. साथ ही गीले कपड़ों को ज्यादा देर तक मशीन में न रखें. गीले कपड़ों के कारण मशीन में बदबू भी फैल जाती है और फफूंद लगने का भी जोखिम होता है. साथ ही साथ लिंट ट्रेप और फिल्टर की समय-समय पर सफाई भी होनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

11 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

11 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

32 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

39 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

55 minutes ago