नींबू के पौधे में लाएं रिकॉर्ड तोड़ फल: माली का सीक्रेट फॉर्मूला
कैप्टन सफदर ने कहा— पाकिस्तान का परमाणु बम हर मुस्लिम देश का है. मुस्लिमों को जिहाद के लिए तैयार रहना है और गाजा के मुस्लिमों को बताना है कि हम आपके साथ हैं.
Pakistan News : फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास (Hamas) के खिलाफ इजरायल (Israel) की बड़ी सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तानी नेता बौखला गए हैं. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) के दामाद कैप्टन सफदर (Safdar Awan) ने भारत और इजरायल के खिलाफ जहर उगला. कैप्टन सफदर ने भारत के खिलाफ गजवा-ए-हिंद की धमकी दी है. उसने कहा- ”मुसलमानों…इजरायल और भारत के खिलाफ जिहाद को तैयार रहो…इंशाअल्लाह एक दिन गजवा-ए-हिंद होगा.”
नवाज शरीफ के दामाद सफदर ने भारत को परमाणु हमले की धमकी भी दी. बता दें कि सफदर नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज का शौहर है, वो पाकिस्तानी सेना से रिटायर हुआ है. उसने फिलिस्तीन के समर्थन में पेशावर में आयोजित एक रैली में खुलकर भारत और इजरायल की आलोचना की है. यह रैली ऐसे समय में हुई, जबकि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पाकिस्तान लौटने की तैयारी में हैं. नवाज शरीफ वहां की सियासत में लंबे समय के बाद फिर से एंट्री लेने जा रहे हैं, पिछले कई साला से वो ब्रिटेन में रह रहे थे.
नवाज शरीफ के दामाद सफदर ने मुसलमानों को भारत और इजरायल के खिलाफ खड़ा होने के लिए उकसाते हुए कहा- अगर जिहाद के लिए तैयार न रहे तो जिल्लत का सामना करना होगा. सफदर रैली में चिल्लाते हुए बोला- “मुसलमानों..जिहाद के लिए तैयार रहो, गजवा-ए-हिंद या हिंदुस्तान के खिलाफ जंग के लिए तैयार रहो.”
बताया जा रहा है कि पेशावर में इस रैली का आयोजन पाकिस्तानी की कट्टरपंथी पार्टी जमीयत ए उलेमा इस्लाम ने गाजा में इजरायल के हमले के विरोध में आयोजित किया था. वहां हजारों मुस्लिम रोजाना इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.
सफदर ने रैली में यह भी कहा कि पाकिस्तान के परमाणु बम सभी मुस्लिमों के हैं. उसने नवाज शरीफ के बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने कश्मीर को लेकर परमाणु धमकी दी थी. इस दौरान सफदर ने कश्मीर और फिलिस्तीन का जिक्र किया, साथ ही पाकिस्तान के अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय पर भी निशाना साधा. वहां अहमदिया समुदाय को कट्टरपंथी मुस्लिम नेता मुसलमान ही नहीं मानते हैं.
यह भी पढ़िए: इजरायल ने अब मार गिराया हमास का टॉप कमांडर अबू मोहम्मद, गाजा में तेज हुई बमबारी
सफदर ने इजरायली डिफेंस फोर्सेस की कार्रवाई पर कहा- “मुसलमानों की पाक सरजमीं फिलिस्तीन में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है. गाजा में लाशें बिछाई जा रही हैं. ऐसा करने वाले दहशतगर्द हैं, उनके खिलाफ जिहाद करना होगा.”
— भारत एक्सप्रेस
GeetaVardhan App: बेंगलुरु के 9 साल के वृषवर्धन शर्मा ने प्राचीन शास्त्रों और आधुनिक तकनीक…
Mobile Recharge New Rules: TRAI ने मोबाइल रिचार्ज के नियमों में बदलाव करते हुए 30…
Kartik Sahni Mau: मऊ के 19 वर्षीय कार्तिक सहनी ने 22 दिनों तक लगातार मेहनत…
Pakistan Afghanistan News: संयुक्त राष्ट्र में महिला पत्रकार के तालिबान संबंधी सवाल का जवाब देने…
Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से मकान और दीवारें गिरने के चलते…
Bank Strike Postponed 2026: 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को…