देश

“मध्यप्रदेश में कांग्रेस के घोषणा पत्र को CM शिवराज ने बताया महाझूठा पत्र”, बोले- 5 साल पहले भी ऐसे ही दिए थे वचन

MP Elections 2023: मध्यप्रदेश मे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने आज प्रदेश में घोषणा पत्र जारी कर दिया है. मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने कई सारे वादों की झड़ी लगा दी है. पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को वचन पत्र का नाम दिया है. हालांकि बीजेपी ने इस मेनिफेस्टो को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. बीजेपी ने इसे कांग्रेस के वादों को झूठ का पुलिंदा बताया है. वहीं सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने इसे महाझूठा पत्र बताया है. सीएम शिवराज ने कहा कि यह वचन पत्र नहीं, यह महाझूठ पत्र है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि कांग्रेस का वचन पत्र नहीं “झूठ पत्र” है. कांग्रेस ने 5 साल पहले भी जनता के सामने 900 से ज्यादा वचन दिए थे, जिसमें से 9 भी पूरे नहीं किए. आज फिर उन्होंने महाझूठ पत्र प्रस्तुत किया है. कांग्रेस की सच्चाई जनता जानती है इसलिए वह भ्रम में नहीं आने वाली.

‘कांग्रेसियों के झूठ वचन और वादे नहीं टिकेंगे’

सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल पूछते हुए कहा कि आज तक लोग तरस रहे हैं. हम पूछना चाहते हैं नौजवानों को 4 हजार बेरोजगारी भत्ता कब मिलेगा? समर्थन मूल्य पर बोनस कब मिलेगा?  समूहों का कर्जा कब माफ होगा? मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हेंडल एक्स पर लिखा कि-  कांग्रेस फिर लेकर आई झूठे वचनों का पुलिंदा. लेकिन सच तो यह है कि भाजपा के जनकल्याण और विकास के आगे कांग्रेसियों के झूठ वचन और वादे नहीं टिकेंगे. जनता इन्हें जवाब देगी. भाजपा फिर जीतेगी और भरपूर बहुमत से जीतेगी. क्योंकि हम जो कहते हैं, वो करते हैं. भाजपा सरकार ने विकास किया है, आगे भी विकास करेगी.

यह भी पढ़ें- MP: कमलनाथ और दिग्विजय के बीच क्यों हो रही ‘कपड़ा फाड़’ नोकझोक? क्या चुनाव से पहले कांग्रेस में पड़ गई बड़ी दरार!

कांग्रेस जारी किया ये घोषणा पत्र

वहीं कांग्रेस के घोषणा पत्र पर कमलनाथ ने कहा कि- पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज अपना वचन पत्र जारी किया है. यह वचन पत्र मध्य प्रदेश की जनता के लिए खुशहाली और समृद्धि का संदेश है. हम किसानों को गेहूं का ₹2600 प्रति क्विंटल और धान का ₹2500 प्रति क्विंटल मूल्य देंगे और इसे बढ़ाकर ₹3000 प्रति क्विंटल तक ले जाएंगे. वचन पत्र में समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए संकल्प लिया गया है. कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

22 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

1 hour ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

1 hour ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

2 hours ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

2 hours ago